फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   girl committed suicide in her house

कभी सड़क तो कभी घर में घुसकर छेड़ता था, लड़की ने लगाई फांसी

Wed, 02 Sep 2015 01:42 PM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 01:42 PM IST
विज्ञापन
girl committed suicide in her house

कभी राह चलते तो कभी घर में घुसकर छेड़छाड़। गांव भर में बदनामी और पंचायत बैठने के बाद भी लगातार पड़ोस के बिगड़ैल युवक की हरकतों का शिकार हो रही 17 वर्षीय किशोरी की लाश मंगलवार दोपहर अपने ही घर में फंदे पर लटकी मिली।

विज्ञापन


घर वालों के मुताबिक ऐन इसी वक्त आरोपी युवक को भी घर से निकलकर भागते देखा गया। पुलिस अब तफ्तीश कर रही है कि लड़की की हत्या की गई है या छेड़छाड़ और बदनामी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। लड़की की मौत के बाद आरोपी युवक और उसके परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


गांव रामनगर निवासी सोहनलाल के मुताबिक उनके पड़ोस का ही एक युवक उनकी बेटी पुष्पा पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। अक्सर उससे छेड़छाड़ भी करता था।

रात दो बजे घर में घुसकर छेड़ा

girl committed suicide in her house

पुष्पा उससे शादी नहीं करना चाहती थी। सोहनलाल का कहना है कि रक्षा बंधन पर उनकी पत्नी नन्ही देवी मायके गईं हुई थीं। दोनों बेटे रतनलाल और रामबहादुर भी पत्नियों को लेकर ससुराल चले गए थे। वह और पुष्पा ही घर पर थे।

रात करीब दो बजे आरोपी छत पर चढ़कर घर में घुस आया। उसने कमरे में सो रही पुष्पा से छेड़छाड़ की तो उसने शोर मचा दिया, जिस पर वह भाग निकला। सुबह उन्होंने गांव वालों को पूरी घटना बताई तो पंचायत बैठी।

गांव वालों ने आरोपी को डांट-फटकार कर राजीनामा करा दिया। आरोपी ने वायदा किया कि वह अब कभी पुष्पा से छेड़छाड़ नहीं करेगा। इसी वजह से उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी।

घर में मचा कोहराम

girl committed suicide in her house

आरोप है कि पंचायत में वायदा करने के बावजूद आरोपी युवक ने मंगलवार दोपहर अपने दूसरे मकान में मिट्टी डालकर लौट रही पुष्पा को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की।

इस दौरान परिवार के बाकी सभी लोग खेत पर थे। कुछ लोगों ने आरोपी को छेड़छाड़ करते देख उन्हें सूचना दी तो वह घर लौटे। उनके घर में घुसते ही आरोपी युवक पुष्पा के कमरे से निकलकर भागा। कमरे में पुष्पा की लाश साड़ी के फंदे से कुंडे से लटक रही थी। यह देखकर घर में कोहराम मच गया।

पुलिस को सूचना देने पर सीओ निर्मल कुमार बिष्ट, एसओ धनंजय सिंह पहुंचे। घर वालों और गांव के लोगों से पूछताछ के बाद सीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राजीनामा होने के बाद घर वालों ने किशोरी को डपटा था।

प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत का सही कारण बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पता लगेगा। उन्होंने बताया कि घर वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। वे जो भी तहरीर देंगे, उस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed