फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   girl caught with copying in ccs university

गजब! बुर्के में छिपा लाई 78 पेज की नकल, तलाशी में खुला राज

Sat, 27 Jun 2015 09:02 PM IST
Updated Sat, 27 Jun 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
girl caught with copying in ccs university

सीसीएसयू कैंपस में एक छात्रा 78 पेज की नकल के साथ पकड़ी गई। छात्रा पूरी किताब फाड़कर ले गई थी। कक्ष निरीक्षक को शक हुआ तो उसकी तलाशी कराई गई।

विज्ञापन


एक के बाद एक 78 पेज नकल के निकले। छात्रा बुर्के में नकल छुपाकर लाई थी। छात्रा के खिलाफ यूएफएम (अनफेयर मींस) का मामला दर्ज कर दिया है। इस वक्त कैंपस में सम सेमेस्टर एग्जाम चल रहे हैं। एमसीए बिल्डिंग को सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे के बीच हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। एमए इकोनॉमिक्स चौथे सेमेस्टर की छात्रा पर कक्ष निरीक्षक को शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षक ने उसके पास जाकर देखा तो नकल का पर्चा मिला। महिला प्रोफेसर जयमाला ने छात्रा की तलाशी ली तो एक के बाद एक 78 पर्चे उससे बरामद हुए। यह देखकर सब हैरत में पड़ गए। किताब के पन्ने उसने अलग-अलग जगह पर छिपा रखे थे।

नकल के मामले में भी पीछे नहीं छात्राएं

girl caught with copying in ccs university

सुपरिटेंडेंट प्रोफेसर पीके शर्मा के मुताबिक छात्रा का केस यूएफएम में कर दिया है। पकड़ी गई नकल के पर्चे उसके कॉपी के साथ अटैच कर दिए हैं। एग्जाम में इससे पहले नकल के दो मामले पकड़े गए थे। लेकिन वह हाथ पर लिखने और आपस में बात करने वाले थे। इस छात्रा ने तो हद ही कर दी।  

सूत्रों की मानें तो नकल के मामले में भी छात्राएं पीछे नहीं हैं। महिला शिक्षिकाओं की कमी की वजह से छात्राओं की अमूमन तलाशी नहीं होती। कोएड कॉलेजों की स्थिति ऐसी है।

सीसीएसयू की परीक्षा के दौरान जो फ्लाइंग स्क्वॉयड बनता है, उसमें महिला शिक्षिका नहीं होती। शक होने पर कॉलेज से ही किसी शिक्षिका को बुलाकर तलाशी कराई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed