फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   girl arrested on commenting on bal thackeray on facebook

फेसबुक पर ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी पर गिरफ्तारी

Mon, 19 Nov 2012 05:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 19 Nov 2012 05:11 PM IST
विज्ञापन
girl arrested on commenting on bal thackeray on facebook

फेसबुक पर की जा रही टिप्पणियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। मुंबई में शिव सेना सुप्रीमो बाल ठाकरे की मौत के बाद फेसबुक पर टिप्पणी करना एक लड़की को मंहगा पड़ गया है।

विज्ञापन


बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस लड़की के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। टिप्प्णी को लाइक करने वाली एक अन्य लड़की को भी गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्हें अदालत में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


इस लड़की ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर लिखा कि ठाकरे जैसे लोग हर दिन पैदा होते और मरते हैं और इस कारण मुंबई का बंद होना कहां तक उचित है? यह मामला मुंबई से लगे ठाणे जिले के पालघर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिप्पणी के बाद लड़की के खिलाफ धारा 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया। यह धारा गलत मंशा से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ़ लगाई जाती है।

पुलिस ने बताया है कि इस लड़की के चाचा की क्लीनिक को रविवार की रात नुकसान भी पहुंचाया गया है और इन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। हालांकि पुलिस ने ये नहीं बताया कि क्लिनिक पर हमला करने वाले लोग किस राजनीतिक दल के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed