फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   girl burnt alive after gangrape

गैंगरेप के बाद पार कर दी किशोरी से दरिंदगी की इंतहा

Wed, 22 Apr 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोसीकलां
ब्यूरो/अमर उजाला, कोसीकलां Updated Wed, 22 Apr 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
girl burnt alive after gangrape

थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच युवकों ने एक किशोरी के साथ गैंगरेप किया और उसके बाद किशोरी पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर हालत में सोमवार को उसे एक स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, वहां से मंगलवार देर शाम को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना रविवार शाम पास के एक गांव में हुई। पीड़ित किशोरी घटना के समय शौच के लिए गई थी। तभी गांव का एक युवक से उसे बहला फुसलाकर नौहरे में बने एक कमरे में ले गया और उसे बंद कर दिया। आरोप है कि वहां पर पांच युवकों ने उसे साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के घर नहीं पहुंचने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश की और उसे मुक्त कराया।
विज्ञापन


रात में परिवारीजनों ने बदनामी के डर से कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बीच आरोपी फिर से उनके घर पहुंचे और मकान में घुस किशोरी को जिंदा जलाने के लिए आग लगा दी। सोमवार सुबह परिवारीजनों ने कस्बे के एक नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। मंगलवार किशोरी के पिता ने थाने पर घटना के संबंध में तहरीर दी, तब घटना की जानकारी पुलिस को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी देहात अजय कुमार ने किशोरी के मजिस्ट्रेटियल बयान कराए। गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। एसएसपी ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पांचों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed