फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   girish karnad received threat over statement about tipu sultan

गिरीश कर्नाड को 'कलबुर्गी' की तरह मारने की धमकी

Fri, 13 Nov 2015 12:09 AM IST
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
girish karnad received threat over statement about tipu sultan

मशहूर नाटककार, अभिनेता और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्याकार गिरीश कर्नाड को ट्विटर पर जान से मारने की धमकी मिली है। गिरीश ने मंगलवार को एक विवादित बयान देते हुए केंपेंगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम टीपू सुल्तान के नाम पर रखने की बात कही थी।

विज्ञापन


उनके ट्विटर पेज पर 'इनटॉलरेंट चंद्रा' नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया था, 'अगर गिरीश कर्नाड ने केंपेगौड़ा हवाई अड्डे का नाम टीपू सुल्तान के नाम पर रखने की मांग की तो उनका भी वही हश्र होगा जो एमएम कुलबर्गी का हुआ था।' हालांकि बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को कर्नाटक सरकार की ओर से आयोजित टीपू जयंती कार्यक्रम में गिरीश ने यह विवादित बयान दिया था। इस कार्यक्रम के विरोध में राज्य में कई जगह विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता की मौत भी हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर गिरीश ने माफी मांगी

girish karnad received threat over statement about tipu sultan

टीपू जयंती कार्यक्रम में बयान देने के बाद गिरीश के खिलाफ हिंदुओं की भावनाएं भड़काने और वोक्कालिगा समुदाय का अपमान करने को लेकर बंगलुरू पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई।

अपने बयान पर विवाद बढ़ता देख गिरीश कर्नाड ने माफी मांगते हुए एक बयान जारी किया, कि अगर उनके बयान से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हैं।

गिरीश को ट्विटर पर धमकी मिलने के बाद बंगलुरू पुलिस का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी मिली है अगर उनके पास इस मामले में शिकायत दर्ज की जाती है तो पुलिस जरूरी कानूनी कार्रवाई करेगी।

टीपू सुल्तान जयंती मामले में भाजपा सांसद को जान से मारने की धमकी

girish karnad received threat over statement about tipu sultan

टीपू सुल्तान की जयंती मनाने को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में गिरीश कर्नाड के बाद अब मैसूर-कोडागू से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा को भी जान से मारने की धमकी मिली है। सांसद को यह धमकी एक फेसबुक पेज के जरिए दी गई। सांसद ने पुलिस को धमकी की शिकायत दी है।

दरअसल सांसद प्रताप सिम्हा ने टीपू सुल्तान की जयंती मामले पर टिप्पणी की थी। इसी के बाद उन्हें धमकी मिली।पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

बता दें कि टीपू सुल्तान के नाम से बने फेसबुक पेज पर सांसद प्रताप सिम्हा को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस पेज पर सांसद की तस्वीर के साथ एक पोस्ट में कन्नड़ भाषा में लिखा गया है कि 'अगर तुमने मुस्लिम विरोधी बयान देकर राजनीति की तो तुम्हारा भी वही अंजाम होगा।'

पोस्ट के टाइटल में लिखा गया है कि 'प्रताप अपना अंजाम कुटप्‍पा जैसा नहीं चाहते होंगे।' इस धमकी भरे पोस्ट पर सांसद प्रताप ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है कि विहिप नेता कुटप्‍पा की मौत अपने आप नहीं हुई है। सांसद को धमकी मिलने के बाद उनकी और घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed