फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Giriraj Targets Rahul on farmers issue.

'गेंहू-धान में अंतर भी नहीं समझ पाते राहुल'

Sat, 02 May 2015 03:54 PM IST
Updated Sat, 02 May 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
Giriraj Targets Rahul on farmers issue.

छुट्टी से लौटने के बाद जिस तरह से राहुल गांधी किसानों के मुद्दे को उठा रहे हैं। लगातार मोदी सरकार को घेरते हुए किसानों के बीच जाकर उनसे बातचीत कर रहे हैं उससे कहीं न कहीं केंद्र सरकार परेशान जरूर हो गई है। शायद इसीलिए मोदी सरकार के मंत्री उन पर निशाना साधने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


इसी कड़ी में केंद्र सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी को गेहूं-धान में अंतर नहीं पता है। वो किसानों के दुख को क्या समझेंगे? केंद्रीय मंत्री विदर्भ दौरे पर हैं। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर ये सवाल उठाया।
विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने कलावती का जिक्र करते हुए कहा कि जब कांग्रेस उपाध्यक्ष एक महिला का दुख नहीं दूर कर सके तो सभी किसानों के दुख कैसे दूर कर पाएंगे।

गिरिराज के निशाने पर आए राहुल

Giriraj Targets Rahul on farmers issue.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार किसानों के हित के लिए काम कर रही है। लेकिन राहुल गांधी किसानों के बहाने राजनीति करने में जुटे हुए हैं।

गिरिराज के बयान पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह से किसानों के करीब जा रहे हैं। इससे केंद्र सरकार परेशान हो उठी है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार काम करती तो किसानों को इतनी परेशानी नहीं होती।

बता दें कि एक दिन पहले राहुल गांधी महाराष्ट्र के विदर्भ में पदयात्रा की थी। एक दिन पहले उन्होंने किसानों के समूहों से मुलाकात की। उस समय उन्होंने किसानों के मुद्दों को लेकर मोदी सरकार की जमकर खिंचाई की थी। इससे पहले भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को लेकर भी राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को संसद से लेकर सड़क तक घेरने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed