फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   giriraj singh will surrender today

फरार हुए गिरिराज, शुक्रवार को सरेंडर की संभावना

Thu, 24 Apr 2014 10:04 AM IST
Updated Thu, 24 Apr 2014 10:04 AM IST
विज्ञापन
giriraj singh will surrender today

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मंत्री गिरिराज सिंह फरार हो गए हैं। पुलिस को वो अपने घर पर नहीं मिले। माना जा रहा है कि वो शुक्रवार को सरेंडर करेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने कहा था कि, ‘मैं कोर्ट के सामने बृहस्पतिवार को समर्पण करूंगा। मैं कानून, न्यायपालिका और चुनाव आयोग का सम्मान करता हूं। हालांकि मैं यह नहीं बताऊंगा कि मैं कहां पर समर्पण करूंगा।’
विज्ञापन


भड़काऊ बयान देने पर गिरिराज के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें से दो झारखंड के बोकारो व देवगढ़ में और एक पटना में दर्ज की गई है।

'मोदी का विरोध करने वाले पाकिस्तान चले जाएं'

giriraj singh will surrender today

बुधवार को बोकारो के सब डिवीजनल न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया। चुनाव आयोग ने भी बयान को गंभीरता से लेते हुए उन पर चुनावी प्रचार में भाग लेने पर रोक लगा दी है।

गत 18 अप्रैल को गिरिराज ने कहा था कि जो लोग नरेंद्र मोदी के पीएम बनने का विरोध कर रहे हैं, उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए और केंद्र सरकार गौ मांस के निर्यात में टैक्स में छूट दे रही है।

सिटी पुलिस ने यह भी पुष्टि कर दी है कि उप अधीक्षक रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम झारखंड से गैर जमानती वारंट लेकर गिरिराज सिंह को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो चुकी है। गिरिराज सिंह ने भी कहा कि उन्हें पता है कि झारखंड से पुलिस टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आ रही है।

राजद सांसद प्रभुनाथ सिंह हो सकते हैं गिरफ्तार

giriraj singh will surrender today

चुनाव से जुड़े दो मामलों में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए महाराजगंज लोकसभा सीट से सांसद और राजद उम्मीदवार प्रभुनाथ सिंह लापता हो गए हैं।

सारण के जिलाधिकारी और निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि वारंट पर कार्रवाई के लिए पुलिस सिंह को ढूंढ रही है, लेकिन वह जिले में मौजूद नहीं है। सूचना के मुताबिक वह दिल्ली चले गए हैं।

सिंह को इलाके का दबंग नेता माना जाता है। उनके खिलाफ कुछ आपराधिक मामले भी हैं। कथित तौर पर जिलाधिकारी को धमकाने और आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में उनके खिलाफ दो मामले दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed