फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Giriraj Singh's (MoS MSME) controversial remarks on Sonia Gandhi

मोदी के मंत्री ने की सोनिया पर अभद्र टिप्पणी

Thu, 02 Apr 2015 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 02 Apr 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
Giriraj Singh's (MoS MSME) controversial remarks on Sonia Gandhi

अपने बयानों से पहले ही चर्चा में रह चुके केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पर नस्लीय टिप्पणी कर दी है। गिरीराज की टिप्पणी पर बवाल मचना शुरू हुआ तो तुरंत बैकफुट पर आते उन्होंने माफी मांगने भी देर नहीं की।

विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर राजीव गांधी ने गोरी चमड़ी के बजाय किसी नाइजीरियन महिला से शादी की होती, तो क्या कांग्रेस पार्टी उस महिला के नेतृत्व को स्वीकार करती?
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले माह राज्यसभा में शरद यादव ने संसद में दक्षिण भारत की महिलाओं के रंग को लेकर टिप्पणी की थी। इस के साथ ही उन्होंने स्मृति ईरानी को निशाने पर ले लिया था। बाद में राज्सभा में शरद यादव ने अपनी टिप्पणी पर सफाई भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के हाजीपुर में गिरिराज सिंह ने कहा कि राजीव गांधी कोई नाइजीरियन औरत से विवाह करते जो गोरी चमड़ी की न होती तो कांग्रेस पार्टी क्या उनका नेतृत्व स्वीकार कर पाती। सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से मलयेशिया के लापता विमान का आज तक पता नहीं चला, उसी तरह से राहुल कहां गायब हैं, इस बात का भी कोई पता नहीं लगा पा रहा है।

आपको बताते चले कि वर्ष 2014 में लोकसभा चुनावों में प्रचार के दौरान भड़काऊ बयान देते हुए कहा था कि मोदी का विरोध करने वालों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उनके इस भड़काऊ बयान पर पुलिस में मामला भी दर्ज हुआ था।

गिरिराज सिंह के बयान पर बवाल मचने के बाद उन्होंने इस पर खेद जताया है। बवाल पर बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल-सोनिया पर दिए बयान पर मैं खेद जताता हूं। यह एक निजी बातचीत थी।


सुनें गिरिराज का पूरा बयान-

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed