फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Giriraj Singh commented on controversial statement of Mulayam

तो क्या मुलायम को इसका अनुभव है: गिरिराज सिंह

Mon, 24 Aug 2015 11:06 AM IST
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
Giriraj Singh commented on controversial statement of Mulayam

भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने  सामूहिक बलात्कार पर दिए सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की जमकर खबर ली है।

विज्ञापन


गिरिराज ने नवादा में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि मुलायम सिंह बड़े बुजुर्ग हैं, तो उनसे पूछा नहीं जा सकता, लेकिन क्या उन्हें भी इसका अनुभव है। सिंह ने मुलायम के बयान को न केवल गलत बताया, बल्कि इसे महिलाओं का अपमान भी बताया।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के सामूहिक दुष्कर्म पर दिए विवादित बयान को लेकर उनकी हर जगह किरकिरी हो रही है।

क्या है पूरा मामला?

Giriraj Singh commented on controversial statement of Mulayam

दरअसल, एक ई-रिक्शा वितरण समारोह में मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि किसी महिला के साथ चार लोग रेप नहीं कर सकते, ये प्रैक्टिकल नहीं है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि रेप एक करता है, चार लोग फंसा दिए जाते हैं।

मुलायम यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि कई बार तो रेप की घटनाओं में एक ही परिवार के चार भाइयों को फंसा दिया जाता है। मुलायम ने इस संबंध में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कड़ी नीति बनाने को भी कहा था।

मुलायम ने कहा था कि 21 करोड़ की आबादी वाले यूपी में दो फीसदी रेप की घटनाएं सामने आई हैं। ये दो फीसदी भी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed