{"_id":"beebb89c0b9e032a2362d833c1da181f","slug":"girija-vyas-statement-on-toilet-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शौचालय की कमी के कारण होते हैं रेप'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'शौचालय की कमी के कारण होते हैं रेप'
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Mon, 07 Oct 2013 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री गिरिजा व्यास ने देश में शौचालय की कमी को रेप के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि सांसदों और विधायकों को अपने कोष से एक चौथाई धन अपने इलाके में शौचालय की उचित व्यवस्था कराने के लिए खर्च करना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के शौचालय संबंधी बयान पर उठे विवाद पर व्यास ने कहा कि यूपीए सरकार का पहला लक्ष्य शौचालय ही है। मोदी ने हाल ही में बयान दिया था कि देश में शौचालय का निर्माण देवालय से पहले होना चाहिए।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री चाहें तो हमारी इस नीति को अपने राज्य में आजमा सकते हैं। देश में पर्याप्त शौचालयों के निर्माण की बात हमारी सरकार हमेशा से कहती आई है। सरकार इस ओर पूरी तरह से ध्यान भी दे रही है।
विज्ञापन
अब अगर कोई हमारी बात को ही दोहराए, तो इस पर मैं कुछ नहीं कह सकती हूं। केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश पहले ही इस पर विशेष रूप से जोर दे चुके हैं।
एक समारोह से इतर व्यास ने सोमवार को कहा कि देश के सांसदों और विधायकों को अपने क्षेत्र में शौचालय की उचित सुविधा के लिए अपनी निधि से एक निश्चित राशि देनी चाहिए।
रेप के अधिकांश मामले ऐसे क्षेत्र में हुए हैं, जहां महिलाओं के लिए शौचालय की पर्याप्त सुविधा नहीं थी। विभिन्न अध्ययनों से यह बात सामने आई है।
मेरी राय है कि सांसदों और विधायकों को अपने निधि कोष से कम से कम 25 फीसदी राशि इस ओर देनी चाहिए।