फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ghulam ali to sing at sankat mochan temple in varanasi

संकट मोचन मंदिर में गाएंगे पाक गायक गुलाम अली

Thu, 02 Apr 2015 11:41 AM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
ghulam ali to sing at sankat mochan temple in varanasi

वाराणसी के प्रख्यात संकट मोचन मंदिर में पाकिस्तानी गायक गुलाम अली की स्वरलहरियां गूंजेंगी। हर वर्ष होने वाले संकटमोचन संगीत समारोह में इस बार कई नए आयाम जुड़ गए हैं। संगीत रसिक यहां पहली बार लुप्त हो रहे वाद्य जलतरंग सुन सकेंगे।

विज्ञापन


आठ अप्रैल से शुरू हो रहे छह दिनी संगीत समारोह में गुलाम अली की ठुमरियों और गजलों तो सुनने को मिलेंगी ही पार्श्व गायक सुरेश वाडेकर और ड्रमर शिव मणि को भी सुनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि महोत्सव की छह रातों में 80 से ज्यादा कलाकार 41 प्रस्तुतियां देंगे। शास्त्रीय संगीत के लिए ख्यात इस समारोह का दायरा और विस्तृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ से 12 अप्रैल तक छह दिनी आयोजन

ghulam ali to sing at sankat mochan temple in varanasi

प्रतिदिन शाम सात से भोर तक चलने वाले आयोजन में अबकी हरिप्रसाद चौरसिया, पं. जसराज और राजन-साजन मिश्र की शास्त्रीय गायकी होगी तो गुलाम अली गजल सुनाएंगे।

कथक, ओडिसी के साथ-साथ काशी की रूपवाणी संस्था के कलाकार निराला की कृति ‘राम की शक्ति पूजा’ नृत्य नाटिका की प्रस्तुति करेंगे। डा. राजेश्वर आचार्य पहली बार जलतरंग की प्रस्तुति करेंगे। समारोह का न्यौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजा गया है।

ये होंगे आकर्षणः
पहली निशा (8 अप्रैल)
दूसरी निशा (9 अप्रैल)
तीसरी निशा (10अप्रैल)
चौथी निशा (11अप्रैल)
पांचवीं निशा (12अप्रैल)
छठी निशा (13 अप्रैल)

समारोह का मुख्य आकर्षण होंगे ये कलाकार

ghulam ali to sing at sankat mochan temple in varanasi

---बिरजू महाराज (कथक), हरिप्रसाद चौरसिया (बांसुरी), अजय पोहनकर, पं. विश्वनाथ, गुलाम अली (गायन), अमजद अली खां (सरोद), अनुव्रत चटर्जी (तबला)

---राम की शक्ति पूजा (नृत्य नाटिका), रतन शर्मा, अजय चक्रवर्ती, पं. जसराज (गायन), भवानी शंकर एवं फजल कुरैशी (पखावज, तबला युगलबंदी), विश्वमोहन भट्ट (मोहन वीणा)

---
मनीषा मिश्र (कथक), तेजेंद्र मजुमदार (सरोद), समीहन कसालकर, मनी प्रसाद (गायन), कुशल दास (सितार), येल्ला वेंकटराव (मृदंगम), हशमत अली, अकरम खां, जगराम खां (तबला ट्रायो)

---
रतिकांत, सुजाता महापात्र (ओडिसी), सतीश व्यास (संतूर), नीलाद्री (सितार), रोनू मजुमदार (बांसुरी), उल्हास कसालकर, सुरेश वाडेकर (गायन), सांवनी एवं सुरेश तलवरकर (तबला)

---
सोनल मान सिंह (ओडिसी), राजेश्वर आचार्य (जलतरंग), राजन-साजन मिश्र (गायन) , अतीश मुखोपाध्याय (सरोद), भजन सोपोरी (संतूर), शुकदेव मिश्र, अतुल शंकर (युगलबंदी)

---
माता प्रसाद एवम रविशंकर मिश्र (कथक), ऋषि एवमं वरुण मिश्र, संजय विद्यार्थी (गायन), यू राजेश, शिवा मणि (वादन), शुभेंद्र राव (सितार), संजू सहाय (तबला)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed