एनसीपी के न्यौते पर गुलाम अली ठाणे में बांधेंगे समां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली शिवसेना के विरोध के बीच महाराष्ट्र के ठाणे में कार्यक्रम पेश करेंगे। गुलाम अली आगामी 11 से 14 फरवरी के बीच ठाणे में होने वाले ठाणे फेस्टिवल में अपना कार्यक्रम पेश करेंगे।
इस कार्यक्रम के लिए गुलाम अली को एनसीपी की ओर से न्यौता भेजा गया है। कार्यक्रम के आयोजन कर्ताओं में एनसीपी नेता जितेंद्र अवाड़ शामिल हैं। गुलाम अली के न्यौता स्वीकारने के बाद से शिवसेना खफा है।
गौरतलब है कि शिवसेना पहले ही धमकी दे चुकी है कि वह महाराष्ट्र में किसी भी हालत में गुलाम अली के कार्यक्रम का आयोजन नहीं होने देगी। इसी धमकी के कारण इससे पूर्व गुलाम अली का कार्यक्रम मुंबई में रद्द किया जा चुका है।
केरल में शिवसेना कर चुकी है विरोध
इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बुलावे पर उन्होंने कोलकाता में शानदार कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। हालांकि इस बार गुलाम अली के कार्यक्रम की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनकी पुख्ता सुरक्षा का भरोसा जताया है।
शिवसेना के विरोध के बीच गजल गायक गुलाम अली अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति केरल में दी। उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किये थे। इस कार्यक्रम में शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने गुलाम अली के खिलाफ नारेबाजी की तथा पाकिस्तानी झंडे जलाए थे।
उन्होंने पाकिस्तानी गायक वापस जाओ के नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को पानी की बौछारें भी छोड़नी पड़ी थी। अब देखना होगा शिवसेना के गढ़ महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार उन्हें विरोध करने से रोक पाती है या नहीं।