फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ghulam ali's concert cancelled following sena's opposition

शिवसेना की धमकी के बाद गुलाम अली का शो रद्द

Thu, 08 Oct 2015 12:19 AM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
ghulam ali's concert cancelled following sena's opposition

शिवसेना की धमकी के बाद पाक के मशहूर गजल गायक गुलाम अली का इस शुक्रवार को मुंबई में होने वाला कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। पार्टी ने कार्यक्रम होने पर आयोजकों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। इस मामले में मुख्यमंत्री का आश्वासन भी काम नहीं आया।

विज्ञापन


बुधवार को शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे और कार्यक्रम के आयोजकों के बीच मुंबई के महापौर के बंगले पर बैठक हुई। इसके बाद ही कार्यक्रम नहीं करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इससे पहले पार्टी ने आयोजन का विरोध करते हुए कहा कि जो मुल्क हमारे सैनिकों को मारता है, उसके कलाकारों को हम अपने देश में कार्यक्रम नहीं करने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना ने दी थी अंजाम भुगतने की धमकी

ghulam ali's concert cancelled following sena's opposition

पार्टी की फिल्म इकाई ‘चित्रपट सेना’ के महासचिव अक्षय बद्रापुरकर ने बेहद आक्रामक अंदाज में कहा कि यदि गुलाम अली का कार्यक्रम रद्द नहीं होता है, तो हमें मजबूरन उसका विरोध करना पड़ेगा।

वहीं, शिवसेना के विभाग प्रमुख मंगेश सातमकर ने आयोजकों को चेतावनी दी कि वह इस कार्यक्रम को रद्द कर दें अन्यथा अंजाम अच्छा नहीं होगा। हालांकि राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक मराठी चैनल से बातचीत के दौरान कहा था कि कला और राजनीति को नहीं मिलाना चाहिए। भारतीय कलाकार भी पाक जाकर प्रस्तुति देते हैं। गुलाम अली को सुरक्षा देना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

सूबे के गृह राज्यमंत्री डॉ. रणजीत सिंह पाटिल ने भी कहा था कि यदि आयोजक शिकायत करते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन आश्वासनों के बावजूद आयोजकों को पीछे हटना पड़ा। यह पहला मौका नहीं है, जब शिवसेना ने गुलाम अली का विरोध किया हो। इससे पहले पार्टी ने इस साल जनवरी में भी अहमदाबाद में गजल गायक के कार्यक्रम का विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed