फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Ghost Spotted in Delhi NCR

देखिए सड़कों पर घूमती आत्मा का ये वीडियो

Sat, 22 Nov 2014 07:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 22 Nov 2014 07:46 AM IST
विज्ञापन
Ghost Spotted in Delhi NCR

सोचिए आप सड़क से गुजर रहे हों, रात का वक्त हो और सड़क पर एक महिला सफेद साड़ी पहने घूम रही हो। आप उसका चेहरा देखें और अचानक वह चेहरा डरावना हो जाए तो क्या हो?

विज्ञापन


हालत खराब हो जाएगी ना? ऐसा हुआ और भीड़ भरी दिल्ली की सड़कों पर हुआ। हालत ये हुई तो लोग अपने वाहनों से उतर गए और सड़कों पर दौड़ लगाने लगे।

बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे लोग भागने लगे, बस वाले भागने लगे, गाड़ी वाले भागने लगे और पैदल वालों का तो हाल ही मत पूछिए।

अब सवाल ये कि आखिर ये महिला कौन थी? कहां से आई थी? इसे कैमरे में कैद किसने किया? क्या ये भूत है? आखिर ये सड़कों पर घूम क्यों रही है?

मिलेगा सभी सवालों का जवाब मिलेगा लेकिन पहले देखिए ये वीडियो जो आपके होश उड़ा देने के लिए काफी है। हां, अगर थोड़ा दिल कमजोर हो इस वीडियो को ना देखें।



PrankBaaz नाम के यूट्यूब चैनल से इस वीडियो को 19 नवंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो को अभी तक 25,066 बार देखा जा चुका है।

दरअसल ये एक प्रैंक यानि कि मजाक है और ये भूत भी फर्जी है। भारत में ये कॉन्सेप्ट थोड़ा नया है और बहुत प्रचलन में नहीं है। लेकिन इस फर्जी भूत ने लोगों के होश तो उड़ा ही दिए।
विज्ञापन


अगर आपको ये खबर पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed