फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ghost haunted a man, captivated the family

भूत के चक्कर में पत्नी, बच्चों को भूखे-प्यासे कमरे में किया बंद

Sat, 02 May 2015 03:12 PM IST
Updated Sat, 02 May 2015 03:12 PM IST
विज्ञापन
ghost haunted a man, captivated the family

भूत भगाने के चक्कर में फूलपुर थान क्षेत्र के थाना गांव निवासी हीरालाल मौर्या ने अपनी पत्नी समेत पूरे परिवार को एक कमरे में बंधक बना लिया। दो दिनों से वह बंद कमरे में भूखे प्यासे बिलबिला रहे थे।

विज्ञापन


गांव वालों की शिकायत के बाद शुक्रवार को पुलिस ने बंधकों को मुक्त कराकर अस्पताल में भेजा।

हीरालाल मौर्या को सप्ताह भर पूर्व किसी ओझा ने बताया कि उनके घर में भूत है, जो परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है।

किसी को न तो खाना दिया गया और न पानी

ghost haunted a man, captivated the family

ओझा के कहने के मुताबिक ही हीरालाल ने बुधवार को पत्नी राजपत्ती, बेटा विनय, बेटी और पौत्र को एक घर के एक कमरे में बंद कर दिया और उनसे जाप करने को कहा। इस दौरान किसी को न तो खाना दिया गया और न पानी।

परिवार के लोग भूखे प्यासे तड़पते रहे। गांव के ही किसी व्यक्ति ने शुक्रवार की दोपहर में इसकी सूचना पुलिस को दी।

एसओ फूलपुर संजीवकांत मिश्रा ने मौके पर पहुंच ताला तोड़कर परिवार को मुक्त कराया। एसओ का कहना है कि परिवारवालों को प्र्राथमिक उपचार के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed