फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ghaziabad innocent death from choking

गाजियाबादः दम घुटने से हुई थी मासूम की मौत

Fri, 11 Jan 2013 11:45 PM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 11 Jan 2013 11:45 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad innocent death from choking

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दरिंदगी का शिकार हुई मासूम की हत्या मुंह दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। उधर, पुलिस अभी तक दरिंदे का सुराग नहीं लगा सकी है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के चेहरे पर चोट के चार निशान हैं, जबकि एक निशान उसके सिर पर है। ऐसा प्रतीत होता है कि दुष्कर्मी ने हत्या से पूर्व बच्ची के सिर और चेहरे पर वार किए। यह वार किसी धारदार हथियार के नहीं हैं। इसके अलावा उसके चेहरे पर खरोंच के भी कई निशान मिले हैं।
विज्ञापन


यह भी पता चला है कि मासूम की हत्या उसका मुंह और नाक दबाकर की गई। रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड जांच के लिए भेजी गई हैं।

उल्लेखनीय है कि सुभाष नगर में मासूम बच्ची की लाश मिलने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर आक्रोशित भीड़ ने हाईवे-58 पर जबरदस्त तांडव मचाया था। तनाव को देखते हुए देर रात में ही डॉक्टर का पैनल बनाकर मासूम की लाश का न केवल पोस्टमार्टम करा दिया गया, बल्कि उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed