फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ghar wapsi of hindu mahasabha on valentine day.

वेलेंटाइन डे: ‘प्रेम परीक्षा’ से घर वापसी कराएगी हिंदू महासभा

Thu, 05 Feb 2015 11:50 AM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:50 AM IST
विज्ञापन
ghar wapsi of hindu mahasabha on valentine day.

‘घर वापसी’ के तूफान का उद्गमस्थल बने ब्रज भूमि पर एक बार फिर नया प्रयोग होने जा रहा है। इस बार इसे नए चोले में जमीन पर उतारने की कोशिश हो रही है। प्रेमियों के बेहद खास दिन वेलेंटाइन डे का विरोध करते आए संगठन अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने इसे ‘प्रेम परीक्षा’ का दिन बनाने की तैयारी की है।

विज्ञापन


प्रेमी युवक-युवती में से जो भी गैरहिंदू होगा उसे घरवापसी कर यह परीक्षा पास करनी होगी। जो सफल रहेंगे उनका ब्याह भी कराया जाएगा। बाकी को राजी करने के प्रयास जारी रहेंगे। ब्रज के साथ ही समूचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस अभियान की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन


हिंदू महासभा इस बार वैलेंटाइन डे पर हिंदू और गैरहिंदू (विशेषतया ईसाई, मुस्लिम) जोड़ों का खुले दिन से स्वागत करेगी। उन्हें अपने ऑफिस में शादी करने का प्रस्ताव भी देगी लेकिन गैरहिंदू पार्टनर को धर्मांतरण (महासभा के शब्दों में घरवापसी) करना होगा। यह उसके प्रेम की परीक्षा कही जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू महासभा परीक्षा के लिए राजी कर कराएगी ब्याह

ghar wapsi of hindu mahasabha on valentine day.

हिंदू महासभा का मानना है कि यदि उनमें प्रेम सिर्फ शारीरिक आकर्षण नहीं है तो प्रेमी/प्रेमिका ऐसा कर दिखाएंगे। महासभा ऐसे प्रेमी जोड़ों को तलाशेगी, ‘परीक्षा’ के लिए राजी कराकर उनका ब्याह कराएगी। इसे गैर हिंदू युवक-युवतियों के परिवार की घरवापसी का हिस्सा माना जाएगा।

महासभा केराष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कौशिक ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ब्रज का बड़ा महत्व है। यहां प्रेम परीक्षा के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही जगह भी तय कर दी जाएगी। आगरा में यह जिम्मेदारी संभाल रहे महेश चंदाना ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए संपर्क शुरू कर दिया गया है।

टीमें तैयार, पुरोहित भी तैनात
महासभा ने वेलेंटाइन डे (प्रेम परीक्षा) की तैयारियों केलिए छह टीमें तैयार की हैं। इन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐसे जोड़ों की पहचान करने की जिम्मेदारी दी गई है जो अलग-अलग धर्मों के हों और विवाह कर सकते हैं। कौशिक के मुताबिक, सहमति से हिंदूधर्म में वापसी कराने के लिए तीन पुरोहित भी तैनात रहेंगे। जरूरत पड़ी तो इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed