'नये साल में शुरू होगा घर वापसी अभियान'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेद नगर धर्मांतरण मामले के बाद प्रकाश में आए नंदकिशोर वाल्मीकि ने नये साल में घर वापसी के लिए फिर से अभियान चलाए जाने का ऐलान किया है।
कहा है कि इसके लिए घर वापसी की इच्छा रखने वाले लोगों से संपर्क साध लिया गया है। नंदकिशोर शुक्रवार को कृष्णा विहार स्थित राम वाटिका में स्वामी श्रद्धानंद के स्मृति बलिदान दिवस पर युवाओं को संबोधित कर रहे थे।
घर वापसी प्रेम को भुलाया नहीं जा सकता
धर्म जागरण के ब्रजप्रांत के संयोजक नंदकिशोर ने कहा कि श्रद्धानंद के घर
वापसी प्रेम को भुलाया नहीं जा सकता।
उन्हीं की प्रेरणा से एक बार फिर से
घर वापसी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के लिए रणनीति
तैयार कर ली गई है।