फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   get ready for tv like twitter says scientists

तो जल्द टीवी जैसा हो जाएगा ट्विटर

Fri, 26 Jul 2013 08:26 PM IST
नई दिल्ली/न्यूयॉर्क/एजेंसी
नई दिल्ली/न्यूयॉर्क/एजेंसी Updated Fri, 26 Jul 2013 08:26 PM IST
विज्ञापन
get ready for tv like twitter says scientists

मौजूदा समय में सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर 50 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं, लेकिन एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि आज लोगों को पसंद आ रही यह साइट भविष्य में टीवी की तरह गैर विकसित और स्थिर संरचना वाली चीज हो जाएगी।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग और कोलंबिया बिजनेस स्कूल के शोधकर्ताओं ने इस सोशल नेटवर्किंग साइट के अस्तित्व पर सवाल उठाए गए हैं।

स्टडी के संयुक्त लेखक प्रोफेसर ओलिवर टॉबिया ने कहा, ‘ट्विटर को टीवी होता देखने के लिए तैयार रहें।’

इस रिसर्च में लोगों को रोजाना इससे जुड़ने के पीछे की प्रेरणा का अध्ययन किया गया जबकि इसमें कोई वित्तीय लाभ शामिल नहीं है। इस स्टडी में करीब 2500 गैर व्यवसायिक यूजर्स को शामिल किया गया था।
विज्ञापन


टॉबिया और प्रोफेसर एंड्रयू टी स्टीफन ने सबसे पहले नोटिस किया गया कि एक वर्ग विशेष से ट्विटर फॉलोअर बढ़ रहे हैं। मगर जब यह ग्रुप थोड़ा आगे बढ़ता है, तो पोस्टिंग आदि की संख्या में कमी आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स को समझ में आने लगता है कि मौजूदा रणनीति से वह ज्यादा लोगों को फॉलो करने के लिए आकर्षित नहीं कर सकते, इसलिए वह धीमे पड़ जाते हैं।

टॉबिया ने कहा कि जब पोस्टिंग से अतिरिक्त फॉलोअर जुड़ना बंद हो जाएंगे, तो लोग ट्विटर को भी टीवी की तरह ही देखना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed