{"_id":"953dcdba-086d-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"get-every-information-of-kumbh-sitting-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे मिलेगी कुंभ की हर जानकारी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
घर बैठे मिलेगी कुंभ की हर जानकारी
इलाहाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Sep 2012 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ से पहले और कुंभ के दौरान मेले में होने वाली गतिविधियों की एक-एक खबर लोगों को घर बैठे मिल सकेगी। इसके लिए मेला प्रशासन की तरफ से एक वेबसाइट तैयार की गई है, जिसमें रजिस्ट्रेशन कराने वालों को रोज अपडेट होने वाली सूचनाएं ऑनलाइन मिल जाएंगी।
विज्ञापन
कुंभ में आने के पहले इलाहाबाद के होटलों के बारे में पता करना है या यहां आने वाली ट्रेनों, बसों के बारे में जानकारी चाहिए, इलाहाबाद में कौन से पर्यटन स्थल हैं और उनकी क्या खासियत है, ऐसी तमाम सूचनाएं पहले से ही ऑनलाइन हैं लेकिन अब इसी कड़ी में एक नई व्यवस्था जोड़ी जानी है। कुंभ को लेकर रोज कोई न कोई निर्णय लिया जा रहा है। सेक्टरों का चयन किया जा रहा है। उन्हें बदला जा रहा है। गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए आए दिन कोई न कोई आदेश जारी हो रहा है। इसमें श्रद्धालुओं की भीगीदारी भी तय की जा रही है। रोज नए अफसरों की तैनाती हो रही है। हेल्प लाइन नंबर जारी किए जा रहे हैं। नावों का किराया तय किया जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे ही तमाम निर्णय लिए जाने की प्रक्रिया कुंभ तक जारी रहेगी और कुंभ के दौरान भी रोज किसी न किसी व्यवस्था में परिवर्तन होता रहेगा। ऐसे में किसी श्रद्धालु या पर्यटक को इन परिवर्तनों के बारे में जानकारी चाहिए तो वे कहां और किससे संपर्क करेंगे। उन्हें इसके लिए भटकना न पड़े, इसलिए रोज अपडेट होने वाली जानकारियां कुंभ की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड होने वालों को ऑनलाइन मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
कमिश्नर देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एनआईसी में काम हो रहा है। जल्द ही इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।