फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   german woman rape case convict bitti mohanti taken in custody

जर्मन महिला बलात्कार: पूर्व डीजीपी का बेटा गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2013 02:01 PM IST
कन्नूर/इंटरनेट डेस्क
कन्नूर/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 09 Mar 2013 02:01 PM IST
विज्ञापन
german woman rape case convict bitti mohanti taken in custody

जर्मन महिला से बलात्कार मामले में छह साल से फरार चल रहे दोषी बिट्टी मोहंती को केरल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ओडिशा के पूर्व डीजीपी बीबी मोहंती का बेटा बिट्टी मोहंती इस मामले में फरार चल रहा था। बिट्टी जून 2012 से नाम बदलकर स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर में काम कर रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किसी गुमनाम ने बैंक अधिकारी को चिट्ठी भेजकर बिट्टी की जानकारी दी थी। बैंक अधिकारी की सूचना के बाद पुलिस ने स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर में पहुंचकर बिट्टी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में बिट्टी ने बताया कि वह 2012 से इस बैंक में कार्यरत था। साथ ही आंध्र प्रदेश में उसकी भर्ती की गई थी।
विज्ञापन


क्या है मामला
2006 में राजस्थान के अलवर के एक होटल में जर्मन महिला के साथ ओडिशा के पूर्व डीजीपी बीबी मोहंती के बेटे बिट्टी मोहंती ने बलात्कार किया था। इसके बाद अलवर की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बिट्टी को सात साल की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह आठ महीने की सजा काटने के बाद बीमार दादी से मिलने के बहाने पेरौल पर बाहर आया और फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने अखबार, टीवी, इंटरनेट पर आरोपी बिट्टी की तस्वीरें जारी कर दी थीं।

बाप ने की बेटे को भगाने में मदद
2006 में दो हफ्ते की पेरोल अवधि खत्म होने के बाद बिट्टी ने सरेंडर नहीं किया। तब राजस्थान पुलिस ने बिट्टी के पिता बीबी मोहंती से संपर्क किया। लेकिन ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रह चुके बीबी मोहंती ने बेटे के बारे में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।


पुलिस के सख्ती के बाद बीबी मोहंती भी पांच महीने तक राजस्थान पुलिस ने बचते रहे। सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी वॉरंट पर स्टे न मिलने के बाद उन्होंने जयपुर कोर्ट में सरेंडर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed