{"_id":"dcbae1df45ba544028abdcfc19014946","slug":"german-shepherd-ahmedabad-viral-video-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बच्चे ने कुत्ते से बचाई छोटी बहन की जान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
VIDEO: बच्चे ने कुत्ते से बचाई छोटी बहन की जान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 01 Jan 2015 08:16 AM IST
विज्ञापन
10 साल के एक बच्चे ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी 15 माह की बहन को जर्मन शेफर्ड कुत्ते से बचा लिया। घटना अहमदाबाद के मकरबा इलाके की एक हाउसिंग सोसाइटी की है।
विज्ञापन
कशिश नाम का यह बच्चा अपनी छोटी बहन कांची के साथ सोसाइटी के भीतर ही बगीचे में खेल रहा था। एक बुजुर्ग महिला भी अपने कुत्ते के साथ वहां बैठी थी। तभी उसने खेल रही कांची पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
वह उसके पैर खींचकर कुछ फीट की दूरी तक ले गया। यह देख कशिश ने उसे अपनी गोद में उठा लिया और वहां से भागने लगा।
फिर भी कुत्ते ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और कांची को पकड़ने की कई बार कोशिश की। इस बीच कई लोग उन्हें बचाने को आ गए। दोनों भाई-बहन को कोई चोट नहीं पहुंची। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है।
विज्ञापन
वीडियो साभार- एबीपी न्यूज़