{"_id":"735225d0-a597-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"german-bakery-blast-himayat-baig-guilty","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मन बेकरी ब्लास्ट में हिमायत बेग दोषी करार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जर्मन बेकरी ब्लास्ट में हिमायत बेग दोषी करार
पुणे/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 15 Apr 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मन बेकरी पर तीन साल पहले हुए आतंकी हमले में सेशन कोर्ट ने इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी मिर्जा हिमायत बेग को दोषी करार दिया है। उसे 18 अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन ने धमाके को अंजाम दिया था। धमाके की साजिश इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी हिमायत बेग ने यासीन भटकल के साथ मिलकर रची थी। धमाके में आरडीएक्स, अमोनियम नाइट्रेट, पेट्रोलियम हाईड्रोकार्बन ऑयल, बाल बेयरिंग और आईईडी का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
इस हमले के पांच आरोपी अब तक फरार हैं। दिसंबर 2010 में जांच अधिकारी एसीपी विनोद सातव ने इस मामले में 2500 पन्नों की रिपोर्ट फाइल की थी जिसमे बेग के अलावा 6 और लोगों को आरोपी बनाया गया था। केस की सुनवाई के दौरान 103 लोगों की गवाही भी हुई थी।
विज्ञापन
2010 में हुए इस आतंकी हमले में 17 लोग मारे गए थे जिसमें 4 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। इस हमले में 64 लोग जख्मी भी हुए थे। हमले में यह पॉप्युलर रेस्तरां पूरी तरह से बर्बाद हो गया था।
घटना पर एक नजर :
* 13 फरवरी 2010 को हुआ था धमाका
* पुणे की कोरेगांव इलाके में है बेकरी
* धमाके में 17 लोगों की मौत हुई थी
* मरनेवालों में पांच विदेशी नागरिक
* धमाके में 64 लोग जख्मी हुए थे
* सिर्फ एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
* उडगीर से हिमायत बेग हुआ था गिरफ्तार
* धमाके के पांच आरोपी अब भी फरार
* मोहसीन, फैयाज, रियाज, यसीन, इकबाल भटकल फरार
* केस में कुल 102 लोगों की गवाही हुई