{"_id":"3126a73741f3a7a6d7cbd83eb8c27430","slug":"general-vk-singh-will-join-bjp-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भाजपा में शामिल होंगे वीके सिंह","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आज भाजपा में शामिल होंगे वीके सिंह
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 01 Mar 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमाओं पर लड़ी जंग में शामिल हो चुके पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह अब लोकसभा की चुनावी जंग में भी दांव आजमाने जा रहे हैं। जनरल सिंह शनिवार को भाजपा का दामन थाम लेंगे।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की मौजूदगी में जनरल सिंह पार्टी की सदस्यता लेंगे। उन्हें राजस्थान के झुंझनू से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।
इससे पहले हिसार में नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होकर जनरल सिंह ने भाजपा में आने के संकेत दे दिए थे। इस दौरान वे समाज सेवी अन्ना हजारे के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे।
विज्ञापन
यह पहला मौका होगा जब जनरल रैंक का अफसर किसी दल में शामिल हो रहा है। अब तक लेफ्टिनेंट जनरल तक के अफसर ही विभिन्न दलों में शामिल होते रहे हैं। कई पूर्व नौकरशाह भी इधर भाजपा का दामन थाम चुके हैं।
विज्ञापन
विदेशों में जासूसी करने वाली एजेंसी रॉ के पूर्व प्रमुख संजीव त्रिपाठी, पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आर के सिंह, पूर्व पेट्रोलियम सचिव आर एस पांडेय से लेकर भारतीय पुलिस सेवा के अफसर व मुंबई के पुलिस कमिश्नर रहे सत्यपाल सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।