फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   general vk singh target rajyavardhan singh rathore over myanmar operation

जुबानी जंग: मोदी के एक मंत्री ने साधा, दूसरे पर निशाना

Thu, 17 Sep 2015 12:09 PM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
general vk singh target rajyavardhan singh rathore over myanmar operation

हाल ही में हिंदी साहित्यकारों पर विवादित बयान देकर चर्चा में आए विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने अब म्यांमार ऑपरेशन को लेकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


इकॉनोमिक्स टाइम्स की खबर के मुताबिक जनरल वीके सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बिना नाम लिए कहा जिन लोगों ने पिछले साल यह दावा किया था कि भारतीय सेना ने म्यांमार की सीमा में घुसकर उत्तर-पूर्व के उग्रवादियों पर कार्रवाई की है, उनसे अब सवाल किए जाने चाहिए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को यह खबर आई थी कि उस ऑपरेशन के लिए भारतीय सैनिकों को जो प्रशस्ति पत्र दिए गए हैं उनके मुताबिक सेना ने भारतीय सीमा में यह कार्रवाई की थी, जबकि पिछले साल जून में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बयान दिया था कि भारतीय सेना ने म्यांमार की सीमा में घुसकर उग्रवादियों को मारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भावनाओं में बह गए कुछ लोग'

general vk singh target rajyavardhan singh rathore over myanmar operation

जनरल वीके सिंह बुधवार को गुवाहाटी में थे। उन्होंने कहा कि एडीजी का आधिकारिक बयान है कि भारतीय सेना ने भारत-म्यामांर सीमा पर उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई की थी, लेकिन कुछ लोग भावनाओं में बह गए और दावा कर दिया कि सेना ने सीमा पार जाकर उग्रवादियों पर कार्रवाई की है।

उन्होंने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया लेकिन पिछले साल जून में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने म्यांमार ऑपरेशन को लेकर यह बयान दिया था।

यह बयान जून 2014 में उस समय आया था जब म्यांमार सरकार और सेना की मदद से ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर सेना ने 4 जून को मणिपुर के चंदेल में घात लगाकर किए गए हमले में शहीद हुए 18 जवानों की शहादत का बदला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed