{"_id":"69e04ce7f3df600d20bbb4edf7aabc87","slug":"general-vk-singh-claim-create-doubt","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीके सिंह के बयान से पाक को फायदा!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वीके सिंह के बयान से पाक को फायदा!
उदय कुमार/प्रधानमंत्री के विशेष विमान से
Updated Thu, 26 Sep 2013 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह के सार्वजनिक बयानों ने नई उलझन पैदा कर दी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के संग अमेरिकी यात्रा पर जा रहे भारतीय पक्ष का यह मानना है कि कश्मीर के मंत्रियों को सेना की ओर से फंडिंग जैसे गैर जिम्मेदाराना बयान से पड़ोसियों को बेवजह एक मुद्दा मिल सकता हैं।
सरकार ने मामले में संयम बरतते हुए इसे काफी गंभीरता से लिया है। इसकी प्रामाणिकता तय करने के लिए गहन जांच के भी संकेत दिए हैं।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अमेरिका यात्रा में उनके साथ चल रहे वरिष्ठ अधिकारियों ने इस आशंका से इनकार नहीं किया कि ऐसे बयानों से पाकिस्तान को आरोप लगाने का एक हथियार मिल सकता है।
विज्ञापन
यह बयान जनरल सिंह ने ऐसे समय में दिया है जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सामने मनमोहन सिंह कश्मीर में पाकिस्तानी सेना की करतूतों का मुद्दा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि यह बयान बिना किसी साक्ष्य के दिया गया है।