फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   General budget: Answers which want to know about budget

वो 10 सवाल, जिनके जवाब आपको बजट में जानने चाहिए

Tue, 01 Mar 2016 11:01 AM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
General budget: Answers which want to know about budget

नए बजट 2016-17 को लेकर आम जनता के मन में कई ऐसा सवाल उठ रहे हैं जिनका वे जवाब जानना चाहते हैं। आप भी जानिए-

विज्ञापन


:- क्या मेरे बच्चों की हायर स्टडी सस्ती होगी?
:- बिल्कुल। सरकार का उच्च शिक्षा पर जोर है और उसने उच्च शिक्षा वित्त पोषण एजेंसी (हेफा) का प्रावधान किया है। हायर स्टडी सस्ती होने की उम्मीद की जा सकती है।

:- क्या मेरे बच्चे की विदेश में पढ़ाई आसान होगी?
:- सरकार ने बजट में ऐसा कोई विशेष उल्लेख नहीं किया है लेकिन दस निजी संस्थानों को विश्व स्तर पर विकसित करने की बात कही है जिससे शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ेगी।
विज्ञापन


:- क्या मेरा जीवन स्तर ऊंचा होगा?
:- इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ेगा तो स्वाभाविक तौर पर आम आदमी का जीवन स्तर बढ़ेगा। आमदनी का क्षेत्र भी इससे जुड़ा है तो इसमें भी इजाफा होगा। बजट में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कदम उठाए गए हैं। इससे ग्रामीण स्तर में भी उठाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


:- क्या महंगाई से राहत मिलेगी?
:- सीधे तौर पर राहत की फिलहाल उम्मीद नहीं है। महंगाई बढ़ेगी। सरकार होलसेल प्राइज इंडेक्स के लाभ को कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में ट्रांसफर नहीं कर पा रही है।

:- क्या घर बनाना और खरीदना सस्ता होगा?
:- पचास लाख से कम की घर खरीद पर 35 लाख तक के होमलोन पर पचास हजार रुपये की छूट का फायदा मिलेगा

ये भी हैं जरूरी बातें

General budget: Answers which want to know about budget

:- टैक्स जंजाल में तो नहीं उलझूंगा?
:- सरकार ने टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं किया है।

:- क्या नौकरियां बढ़ने की संभावना है?
:- इंफ्रास्टक्चर पर जोर देने से युवाओं और कुशल श्रमिकों के लिए नौकरियां बढ़ने की संभावना है। वेतन में भी फायदा होगा।

क्या बजट के बाद शेयर अच्छी कमाई देंगे?
विदेशी निवेश बढ़ता रहा तो शेयर मार्किट बढ़ेगा। जीडीपी की ग्रोथ बढ़ने से भी बाजार उठने की संभावना है। ग्रामीण क्षेत्र की आमदनी का प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से असर पड़ेगा।

:- हमारी रसोई पर क्या असर पड़ेगा?
:- खुदरा मूल्य का सीधा लाभ नहीं दिख रहा है। थोक मूल्य सूचकांक काबू में है, चूंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम कम हैं। खाद्यान्न के दाम पूरी तरह नियंत्रण में नहीं हैं।

:- परिवार के साथ खाने-पीने और घूमने-फिरने पर असर पड़ेगा?
:- सर्विस टैक्स बढ़ने से होटल बिल, रेल-हवाई टिकट महंगे होंगे। जेब पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed