{"_id":"368cda0a-7856-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"geetika-mother-also-named-son-left-suicide-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीतिका की मां ने बेटे के नाम भी छोड़ा सुसाइड नोट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गीतिका की मां ने बेटे के नाम भी छोड़ा सुसाइड नोट
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2013 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर होस्टेस गीतिका शर्मा की मां अनुराधा शर्मा का आत्महत्या से पहले बेटे अंकित के नाम लिखा एक पत्र शनिवार को सामने आया है। हिंदी में लिखे नोट में उन्होंने अपने बेटे से न्याय के लिए मजबूती से लड़ने मीडिया से दूरी बनाने की बात कही है। उन्होंने पोस्टमार्टम के बाद अपने शव को घर न लाकर सीधे श्मशान घाट ले जाने की भी इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, नोट में लिखा है कि वह बेटी की मौत से उबर नहीं पा रही हैं। हर समय उनकी बेटी का चेहरा आंखों के सामने घूमता रहता है। घुट-घुटकर मरने से अच्छा है कि वह आज ही मौत को गले लगा लें। अनुराधा ने सुस्त न्याय प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए बेटी को इंसाफ मिलने में देरी की बात भी लिखी है।
विज्ञापन
अंकित को संबोधित करते हुए उन्होंने लिखा कि वह गीतिका की मौत के जिम्मेदार लोगों को छोड़े नहीं, उन्हें हर हाल में सजा दिलाए। अंत में उन्होंने लिखा है कि वह अपने पूरे परिवार से बेहद प्यार करती हैं और उन्हें परिवार को छोड़ने का मलाल है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अनुराधा के दोनों नोट बेहद भावनात्मक हैं। नोट में उन्होंने अपने अकेलेपन और दहशत का जिक्र किया है।
विज्ञापन