{"_id":"cbf7e908f8954f22b1d0442434a2a70f","slug":"geeta-to-arrive-in-india-on-oct-26-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से 26 को भारत लौटेगी गीता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पाकिस्तान से 26 को भारत लौटेगी गीता
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 23 Oct 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दशक से अधिक समय से पाकिस्तान में रह रही भारतीय महिला गीता 26 अक्टूबर को भारत लौटेगी। मूक और बधिर गीता गलती से सीमा पार कर पाकिस्तानी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्वरूप ने कहा कि गीता 26 अक्टूबर को भारत लौटेगी। उसके साथ ईदी फाउंडेशन के पांच लोग भी होंगे जिन्हें स्टेट गेस्ट के रूप में व्यवहार किया जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के जरिये गीता के पास भेजी गई एक फोटो में उसने अपने पिता, सौतेली मां और भाई-बहनों को पहचान लिया था।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि सात-आठ साल की उम्र में ही गीता समझौता एक्सप्रेस से पाकिस्तान पहुंच गई थी। सरकार गीता को उसके परिवार वालों को सौंपने से पहले उसका डीएनए टेस्ट करवाना चाहती है।