फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   geelani says modi sent men for asking solution of kashmir issue

अलगाववादी गिलानी का मोदी पर बड़ा खुलासा!

Sun, 20 Apr 2014 01:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 20 Apr 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
geelani says modi sent men for asking solution of kashmir issue

भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी से हालिया इंटरव्यू में जब पूछा गया कि चीन और पाकिस्तान को लेकर उनकी नीति क्या होगी, तो उनका कहना था कि न आंखें दिखाकर बात होगी और न आंखें झुकाकर। वो सीमा पर हिंदुस्तानी सैनिकों के सिर काट ले जाने पर मनमोहन सरकार को खरी-खोटी सुनाते रहे हैं।

विज्ञापन


जाहिर है, अगर भाजपा की अगुवाई में अगली सरकार बनी, तो कश्मीर मुद्दे को लेकर मोदी के रुख पर खास निगाह रखी। और इसी मुद्दे को लेकर मोदी चर्चा मे आ गए हैं। कट्टरपंथी अलगाववादी सय्यद अली शाह गिलानी ने गुजरात के मुख्यमंत्री को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिससे भाजपा मुश्किल में आ सकती है।
विज्ञापन

मोदी ने मेरे पास भेजे दूतः गिलानी

geelani says modi sent men for asking solution of kashmir issue

गिलानी ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने कश्मीर मुद्दे को सुलझाने में मदद देने के लिए उनके पास दूत भेजे थे, लेकिन उन्होंने यह प्रस्ताव खारिज कर दिया।

गिलानी ने कहा, "22 मार्च को दो शख्स मुझसे मिलने आए। वो लोग हमारे पंडित भाई थे, जो कश्मीर विवाद को सुझलाने में मेरी मदद चाहते थे।" उन्होंने यह नहीं बताया कि ये दोनों कौन हैं। गिलानी के मुताबिक उनसे सवाल किया गया था कि क्या वो मोदी से बात करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "उन्होंने कहा कि अगर मैं किसी भी तरह की मदद देने के लिए तैयार हूं तो सीधा मोदी से संपर्क कर सकता हूं।"

'सभी को पता है आरएसएस, भाजपा की नीति'

geelani says modi sent men for asking solution of kashmir issue

गिलानी ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और उनसे कहा कि मोदी आरएसएस से आए हैं और उसी विचारधारा को मानते हैं। गिलानी के मुताबिक सभी को आरएसएस और कश्मीर पर भाजपा की राय पता है, जिसकी नुमाइंदगी मोदी करते हैं।

उन्होंने बताया, "मैंने उनसे कहा कि 2002 के गुजरात दंगों के वक्‍त मुख्यमंत्री के रूप में मोदी की भूमिका क्या थी और तीन हजार मुस्लिमों का कत्लेआम किस तरह हुआ। मैंने उनसे यह भी कहा‌ कि मोदी कश्मीर मुद्दा सुलझाने को लेकर कभी भी किसी तरह की उदारता या संजीदगी नहीं दिखा सकते।"

विज्ञापन

'भाजपा ने की कश्मीरी नेताओं से बातचीत'

geelani says modi sent men for asking solution of kashmir issue

16 अप्रैल को दिल्ली से लौटने वाले सय्यद अली शाह गिलानी के मुताबिक भाजपा को लगता था कि मोदी ही अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा, "भाजपा ने कश्मीर के अलगाववादी नेताओं से बातचीत शुरू कर दी है। मोदी के लोगों ने कश्मीरी नेताओं के दिमाग पढ़ने शुरू कर दिए हैं और उन्हें बता रहे हैं कि कश्मीर पर वो कितनी उदारता से पेश आएंगे।"

गिलानी के मुताबिक कुछ कश्मीरी नेताओं ने यह बात मी‌डिया के जरिए सार्वजनिक स्तर पर कहनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, "इन नेताओं ने वास्तव में मोदी के दूतों से मुलाकात की है।"

भाजपा ने किया दूत भेजने से इनकार

geelani says modi sent men for asking solution of kashmir issue

हुर्रियत के दूसरे धड़े के अगुवा मीरवाइज उमर फारुक ने हाल में कहा था कि वो मोदी को लेकर कुछ उम्मीद रखते हैं और उन्हें आस है कि भाजपा अटल बिहारी वाजपेयी के मिशन को आगे ले जाएगी।

गिलानी ने लोगों से चुनाव का बहिष्कार करने का आग्रह किया। दूसरी ओर गिलानी के दावे पर भाजपा ने कहा कि ऐसा कोई दूत नरेंद्र मोदी की तरफ से नहीं भेजा गया है। भाजपा ने ट्वीट किया, "हमारे पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी की ओर से कोई दूत नहीं भेजे गए। यह झूठा और फर्जी दावा है।" हालांकि मामला उछल गया है।

उमर अब्दुल्ला ने मोदी को घेरा

geelani says modi sent men for asking solution of kashmir issue

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मामले को लपकते हुए ट्विटर के जरिए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने लिखा, "धारा 370 और एएफएसपीए पर भाजपा के रुख से हम सभी वाकिफ हैं, ऐसे में इन दूतों ने कश्मीरी नेताओं से क्या बातचीत की, यह भी बताया जाए। आखिर इतनी गोपनीयता क्यों बरती जा रही है।"

कश्मीर एक संवेदनशील मुद्दा है और चुनावी मौसम में इस तरह का बयान भाजपा को फायदा से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। कांग्रेस को भी बैठे-बैठाए भाजपा पर हमला करने के लिए नया हथियार मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed