फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Gavaskar is saying Australia will win the match

गावस्कर ऑस्ट्रेलिया तो लारा इंडिया को जिता रहे

Thu, 26 Mar 2015 02:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Mar 2015 02:06 PM IST
विज्ञापन
Gavaskar is saying Australia will win the match

जहां एक ओर पूरा हिंदुस्तान भारत के जीतने की दुआ मांग रहा है वहीं भारत के लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर का कहना है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे सेमीफाइनल मैच में जीत आस्ट्रेलिया की होगी।

विज्ञापन


गावस्कर ने बताया, 'ऑस्ट्रेलिया मेरी फेवरेट है। हाल ही में काफी सारे मैचों में भारत को हराने के कारण उनके पास एक मनोवैज्ञानिक बढ़त है। मैं मानता हूं कि विश्वकप का प्रारूप थोड़ा अलग होता है, लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलिया को फायदा होगा।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि मेरा दिल कह रहा है कि यह मैच भारत जीतेगा, लेकिन मेरे दिमाग में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही है। गावस्कर ने कहा कि अगर भारत पहले बल्लेबाजी करती है तो ही वह मैच में जीत हासिल कर सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गावस्कर ने अपने दावे पर तर्क देते हुए कहा ने कहा कि भारत के पास लेग स्पिनर नहीं है और ऑस्ट्रेलिया लेग स्पिनर को नहीं खेल पाती है। वहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि टीम इंडिया स्टीवन स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल को रोक नहीं पाएगी।

हालांकि वेस्ट-इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा की सोच गावस्कर से थोड़ा अलग है। उन्होंने कहा कि यह मैच भारत जीतेगा क्योंकि एमसीजी के हालात धोनी की टीम के लिए काफी मुफीद हैं।


वहीं पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल ने भी कहा कि भारत इस मैच में जीत हासिल कर सकती है अगर वो शुरुआती ओवरों में जल्दी जल्दी विकेट हासिल कर ले तो। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आस्ट्रेलिया ही उनकी फेवरेट है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed