{"_id":"415c211e-1561-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"gautam-buddha-nagar-cmo-threats-security-enhanced","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ को फिर धमकी, सुरक्षा बढ़ी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ को फिर धमकी, सुरक्षा बढ़ी
नोएडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Oct 2012 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ डॉ. आरके गर्ग को शनिवार को एक बार फिर से धमकी मिली है। उन्हें इस बार पुलिस के पास न जाने के लिए चेताया गया है। सीएमओ की मांग पर एसएसपी ने दो और गनर उनकी सुरक्षा में तैनात कर दिए हैं।
वहीं, ‘अमर उजाला’ में शनिवार को प्रकाशित खबर ‘सीएमओ से मांगी गई दस लाख की रंगदारी’ के बाद उनके ग्रेटर नोएडा स्थित आवास पर दिनभर परिजनों और परिचितों का तांता लगा रहा। एसएसपी ने जल्द ही रंगदारी मांगने वाले को गिरफ्तार करने का दावा किया है। सीएमओ का कहना है कि 11 अक्तूबर से पहले भी उन्हें रंगदारी के लिए कई बार फोन आ चुके हैं। इस बात से उन्होंने सूबे के सीएम को भी अवगत कराया था।
डॉ. आरके गर्ग ने बताया कि सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने उनसे कहा कि हमें पता लगा है कि तुम थाने गए थे। आगे ऐसी गलती की तो इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहना। साथ ही डॉ. गर्ग ने बताया कि एसएसपी ने उनकी सुरक्षा के लिए दो और गनर तैनात किए हैं।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में डॉ. गर्ग ने कहा कि वे न तो छुट्टी पर जाएंगे और न ही बदमाशों के आगे घुटने टेकेंगे। हर परिस्थिति में बदमाशों का मुकाबला करेंगे। हालांकि उन्होंने इस बात को लेकर अफसोस जताया कि पुलिस अभी तक रंगदारी मांगने वाले बदमाश को पकड़ नहीं पाई है।
मालूम हो कि बृहस्पतिवार की शाम डॉ. आरके गर्ग के मोबाइल पर एक कॉल आई थी, जिसमें कॉल करने वाले ने अपना नाम राकेश बताते हुए दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी।