फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gaurd open fire when a lot of people came to meet shami

क्रिकेटर मोहम्मद शमी को देखने उमड़ी भीड़, गार्ड ने कर दी फायरिंग

Mon, 15 Feb 2016 06:05 AM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 06:05 AM IST
विज्ञापन
gaurd open fire when a lot of people came to meet shami

डीडी क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने कहा कि इसकी स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं में निखार आएगा। इस मौके पर शमी ने युवाओं को क्रिकेट के गुर भी सिखाए।

विज्ञापन


डिडौली स्थित डीएनएस कैंपस में दिल्ली क्रिकेट एकेडमी की स्थापना की गई है। रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान मोहम्मद शमी ने कहा कि यहां क्रिकेट एकेडमी की स्थापना हो जाने से ग्रामीण इलाके के साथ ही जनपद के क्रिकेट खिलाड़ी युवाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इस अवसर पर सलीम अहमद, के रामचंद्रन, फनींद्र, विनोद शर्मा, अरबाद, अथर, एफएच खान, रियाज अहमद, जुनैद कुरैशी, फहीद अहमद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गार्ड ने फायरिंग कर भीड़ खदेड़ी

gaurd open fire when a lot of people came to meet shami

डिडौली के डीएनएस कैंपस में क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन करने आए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने पत्रकारों को बताया कि वह ऐसे सात बच्चों को क्रिकेट सीखने में मदद करेंगे, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। युवाओं को क्रिकेट के लिए मेहनत करते रहना चाहिए, एक दिन उन्हें अवश्य कामयाबी मिलेगी। क्योंकि क्रिकेट में सिफारिश नहीं चलती।

डीडी क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन करने आए मोहम्मद शमी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहले से ही कैंपस इकट्ठा हो गए थे। भीड़ को खदेड़ने के लिए कैंपस के सुरक्षा गार्ड ने फायरिंग कर दी। जिससे अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed