राजस्थान के गौरव ने किया UPSC टॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग हर वर्ष इस परीक्षा का आयोजन करता है, जो कि तीन चरणों में संपन्न कराई जाती है। इन तीन चरणों को क्रमशः प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू के नाम से जाना जाता है।
यूपीएससी 2013 की प्रारंभिक व लिखित परीक्षा 2013 में संपन्न हुई थी तथा अप्रैल-जून 2014 में साक्षात्कार आयोजित किया गया था। लिखित परीक्षा व व्यक्तित्व परीक्षण के लिए आयोजित साक्षात्कार के परिणामों के आधार पर यह रिजल्ट प्रकाशित किया गया है।
1122 उम्मीदवार हुए हैं सफल
यूपीएससी 2013 के परीक्षा परिणाम में विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं के लिए कुल 1122 उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतु अनुशंसा की गई है।
इन सफल उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं 'ग्रुप क' तथा 'ग्रुप ख' पदों के लिए योग्यता क्रम में चुना गया है।
इस परीक्षा में सामान्य वर्ग के 517, अन्य पिछड़ा वर्ग के 326, अनुसूचित जाति के 187 तथा अनुसूचित जनजाति के 92 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।
सफल उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध
यूपीएससी 2013 की परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों की सूची यूपीएससी की वेबसाइट http://www.upsc.gov.in/ पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण, व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष सं. 23385271/23381125/23098543 पर कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं। सफल उम्मीदवारों के अंक परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिन के अंदर वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।