फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gatiman express will be brand like rajdhani, indian railway

फिर दिल्ली से आगरा तक दौड़ेगी पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन

Tue, 16 Feb 2016 04:32 AM IST
Updated Tue, 16 Feb 2016 04:32 AM IST
विज्ञापन
gatiman express will be brand like rajdhani, indian railway

शताब्दी और दूरंतो की तर्ज पर रेलवे अब सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस को अपना ब्रांड बनाने जा रही है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु के बजट में न सिर्फ गतिमान को अपने सुपर ब्रांड के रूप में जगह दी जा सकती है बल्कि कुछ अन्य रूटों पर भी इस ट्रेन को चलाए जाने की घोषणा की जा सकती है।

विज्ञापन


रेलवे ने दिल्ली और आगरा के बीच देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने को भी कमर कस ली है। रेलवे ने फैसला लिया है कि यह गतिमान एक्सप्रेस मार्च के दूसरे सप्ताह में चलाई जाएगी। ट्रेन के सीधे आगरा जाने या फिर इसे मथुरा में स्टॉपेज देने पर अभी फैसला नहीं किया गया है।
विज्ञापन


12 कोच वाली इस ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 15 प्रतिशत अधिक होगा। गतिमान एक्सप्रेस को ब्रांड बनाने का मतलब साफ है कि आने वाले समय में इन ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। बीते वर्ष सुरेश प्रभु ने अपने बजट में नौ रूटों पर इन ट्रेनों को चलाने की घोषणा की थी। सूत्र बताते हैं कि तीन अन्य रूटों पर इस साल के बजट में गतिमान को चलाए जाने की घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शताब्दी से अलग होंगे कोच

gatiman express will be brand like rajdhani, indian railway

दिल्ली से आगरा के बीच गतिमान को इससे पहले इस माह चलाए जाने की योजना थी। सूत्रों का कहना है कि अब इस ट्रेन का कोई ट्रायल नहीं होगा, बल्कि इसे सीधे चलाया जाएगा। ट्रेन के कोच शताब्दी से हटकर होंगे। पूरी तरह वातानुकूलित इस चेयर कार ट्रेन में खाने की भी व्यवस्था होगी। कोच के दरवाजे सेमी ऑटोमेटिक होंगे।

ट्रेन के अंदर जाने के लिए बटन दबाना होगा। उसके बाद दरवाजा अपने आप बंद हो जाएगा। दिल्ली से आगरा तक की दूरी पौने दो घंटे में तय करने की योजना है, जबकि शताब्दी से यह दूरी दो घंटे से कुछ अधिक समय में तय होती है। ट्रेन के कोच में एलईडी मॉनिटर लगे होंगे।

इस मॉनिटर पर हवाई जहाज की तर्ज पर ट्रेन की स्पीड बताई जाएगी। साथ ही अगला आने वाला स्टेशन कौन सा होगा यह भी जानकारी दी जाएगी। यही नहीं ट्रेन किस स्थान पर चल रही है और आगरा की कितनी दूरी शेष है इसका भी पता लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed