फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   LPG subsidy to be credited directly in bank accounts

गैस सब्सिडी: कैसे आएंगे आपके खाते में पैसे, समझें

Mon, 24 Nov 2014 11:44 AM IST
राजकुमार सैनी/अमर उजाला, मेरठ
राजकुमार सैनी/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 24 Nov 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
LPG subsidy to be credited directly in bank accounts

गैस सब्सिडी के लिए उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार ने बैंकों में खाता लिंकअप कराने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है। मेरठ शहर की सभी गैस एजेंसियों पर फॉर्म भी आ गए हैं।

विज्ञापन


एक जनवरी से गैस सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के खाते में आनी शुरू हो जाएगी। सभी उपभोक्ताओं को अपना खाता बैंक से लिंकअप कराना होगा। इसके लिए गैस एजेंसी से फार्म लेकर भरना है। फॉर्म को दो कैटेगरी में बांटा गया है। जिन उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड है, उनका फॉर्म अलग है। जो अभी तक आधार कार्ड नहीं बनवा पाएं है वे दूसरा फॉर्म भरेंगे।
विज्ञापन


केंद्र की गाइड लाइन में कहा गया है कि जो उपभोक्ता 31 मार्च तक फॉर्म नहीं भर पाएंगे, वे जून के अंत तक प्रक्रिया पूरी कर लें। उनकी अप्रैल से जून तक की सब्सिडी एक साथ दे दी जाएगी। जिले के सभी गैस वितरकों ने गैस सब्सिडी खाते में भेजे और फॉर्म की जानकारी भी देनी शुरू कर दी है। जिन उपभोक्ताओं के आधार कार्ड जून तक भी नहीं आते हैं वह भविष्य में कभी भी अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी बैंक और गैस एजेंसी पर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालाबाजारी पर लगेगी रोक
इस व्यवस्था से गैस की कालाबाजारी पर रोक लगेगी। उपभोक्ता को समय से गैस मिलेगी। फर्जी आईडी या दो गैस कनेक्शन लेने वालों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

आधार कार्ड वाले उपभोक्ताओं के लिए

LPG subsidy to be credited directly in bank accounts

जिन गैस उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड है, उन्हें फॉर्म एक और दो भरना होगा। फॉर्म एक को गैस एजेंसी से मिले केश मीमो के साथ बैंक में जमा करें। साथ ही दो नंबर फार्म को आधार कार्ड की फोटो कॉपी और बैंक एकाउंट नंबर की जानकारी के साथ गैस एजेंसी पर जमा करें।

बिना आधार कार्ड वाले ये करें  
जिन उपभोक्ताओं के पास अभी तक आधार कार्ड नहीं है, उन्हें फार्म 3 और 4 भरना होगा। फार्म भरकर बैंक में जमा करें। उपभोक्ता को अपना बैंक खाता लिंकअप कराना होगा। फार्म 4 एजेंसी पर जमा करना होगा। इसमें बैंक में खाता लिंकअप की जानकारी देनी होगी। साथ ही बैंक पास बुक की फोटोकॉपी और अपने खाते का एक कैंसिल चेक गैस एजेंसी पर जमा करना होगा।
 
जिले में उपभोक्ता और गैस एजेंसी
गैस उपभोक्ता : आठ लाख
इंडेन गैस एजेंसी   : 23
एचपी गैस एजेंसी   : 4
भारत पैट्रोलियम गैस एजेंसी : 12
नोट- डाटा गैस एजेंसी संचालकों से लिया गया है।

जिला गैस वितरक एसोसिएशन अध्यक्ष नमो जैन ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। वे 31 दिसंबर तक फॉर्म भरकर अपना खाता लिंकअप करा लें। 31 मार्च 2015 के बाद भी उपभोक्ताओं को सेवा दी जाएगी। 31 मार्च के बाद जब भी आधार कार्ड या बैंक खाता लिंकअप होगा, तभी सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed