फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gas stove not essential with connection.

यूपी: गैस कनेक्शन के साथ चूल्हा अनिवार्य नहीं

Sat, 07 Feb 2015 02:11 AM IST
Updated Sat, 07 Feb 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
gas stove not essential with connection.

इंडियन ऑयल के गैस वितरक अब मनमानी नहीं कर सकेंगे। ग्राहकों को चूल्हा खरीदने के लिए बाध्य करने वाले वितरकों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। आईओसी ने इलाहाबाद, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर के वितरकों को ग्राहकों के साथ जोर जबरदस्ती न करने को कहा है।

विज्ञापन


साथ ही बिना चूल्हे के एक सिलेंडर और दो सिलेंडर कनेक्शन की रेट लिस्ट भी जारी कर दी है। यह लिस्ट वितरकों को शोरूम पर चस्पा करानी होगी, जिससे ग्राहकों को भी इसकी जानकारी हो सके। दूसरी ओर आईओसी के यह कदम उठाने से हिन्दुस्तान और भारत पेट्रोलियम के वितरकों पर भी दबाव पड़ेगा।
विज्ञापन


ग्राहक अरसे से यह आरोप लगाते रहे हैं कि रसोई गैस वितरक चूल्हा लेने के लिए दबाव बनाते हैं। चूल्हा न खरीदने वालों को नया कनेक्शन देने में आनाकानी की जाती है। बताते हैं कि वितरकों को चूल्हा की बिक्री करने में ही तगड़ा कमीशन मिलता है। बाकी की रकम तेल कंपनी में जमा करना पड़ता है। इस मुद्दे को लेकर दो दिन पहले इंडियन ऑयल के कार्यालय में लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। तेल कंपनियों के रीजनल कोआर्डिनेटर कमलशील का कहना है कि ग्राहक चूल्हा खरीदने या न खरीदने के लिए स्वतंत्र हैं। उन पर इसके लिए दबाव नहीं बनाया जा सकता। रेट लिस्ट के प्रदर्शन के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, ग्राहक सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा हौज (पाइप) का ही इस्तेमाल करें। कनेक्शन के साथ देय शुल्क रसीद जरूर प्राप्त करें। नया कनेक्शन लेने में कोई दिक्कत आए तो कार्यालय में ग्राहक शिकायत भी कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने तीन फोन नंबर 0532-2408589, 2407249 और 9415019121 जारी किए हैं।

एक सिलेंडर का बिना चूल्हे का कनेक्शन

gas stove not essential with connection.

एक सिलेंडर की सिक्योरिटी-1450 रुपये
एक रेगुलेटर की सिक्योरिटी-150 रुपये
गैस का दाम-437.50 रुपये
डीजीसीसी डायरी-50 रुपये
इंस्टालेशन चार्ज-50 रुपये
हॉट प्लेट इंस्पेक्शन चार्ज-250 रुपये

दो सिलेंडर का बिना चूल्हे का कनेक्शन
दो सिलेंडर की सिक्योरिटी-2900 रुपये
एक रेगुलेटर की सिक्योरिटी-150 रुपये
गैस का दाम-875 रुपये
डीजीसीसी डायरी-50 रुपये
इंस्टालेशन चार्ज-50 रुपये
हॉट प्लेट इंस्पेक्शन चार्ज-250 रुपये
(अलग-अलग जिलों में गैस मूल्य में एक से पांच रुपये का अंतर हो सकता है।)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed