फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gas cylinder from any distributor

पसंद की एजेंसी से ले सकेंगे रसोई गैस

Thu, 03 Oct 2013 08:09 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 Oct 2013 08:09 AM IST
विज्ञापन
gas cylinder from any distributor

वितरकों से कम वजन वाले रसोई गैस सिलेंडर लेने की उपभोक्ताओं की मजबूरी अब जल्द ही खत्म हो जाएगी। सरकार एलपीजी उपभोक्ताओं को अपने इलाके में वितरक या कंपनी बदलने के लिए 5 अक्तूबर से एलपीजी पोर्टेबिलिटी की सुविधा देने जा रही है।

विज्ञापन


यानी उपभोक्ता अगर अपने वितरक की सुविधा से असंतुष्ट हैं तो वह अपने इलाके के किसी भी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर के यहां आसानी से पंजीकरण करा सकते हैं। पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली शनिवार को दिल्ली, लखनऊ, कानपुर समेत 30 चुनिंदा शहरों में शुरू होने वाली इस नई सुविधा का ऐलान करेंगे।
विज्ञापन


तेल कंपनियों की वेबसाइट पर उपभोक्ता पंजीकरण कराने के बाद रसोई गैस वितरकों की सेवा रेटिंग देख सकते हैं, जिसके आधार पर वह फैसला ले सकते हैं। जनवरी में पेट्रोलियम मंत्री ने योजना की शुरुआत 25 शहरों में करने का ऐलान किया था। लेकिन चुनावी तैयारी को ध्यान में रखते हुए अब 30 शहरों में इसे शुरू किया जा रहा है। चंडीगढ़ में इस योजना को पायलट स्तर पर शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां शुरू होगी एलपीजी पोर्टेबिलिटी योजना

दिल्ली, फरीदाबाद, कानपुर, लखनऊ, देहरादून, सूरत, चंडीगढ़, लुधियाना, अहमदाबाद, रायपुर, पटना, कोलकाता, हुबली, त्रिवेंद्रम, कोच्चि, कोयंबटूर, चेन्नई, जोधपुर, जयपुर, भुवनेश्वर, नागपुर, पुणे, मुंबई, इंदौर, भोपाल, रांची, बंगलूरू, जमशेदपुर, विशाखापट्टनम, हैदराबाद।


अब पेट्रोल पंप पर मिलेगा गैस सिलेंडर
पेट्रोल पंप से पांच किलोग्राम भार वाले छोटे सिलेंडरों की बिक्री भी शनिवार से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बंगलूरू में शुरू हो जाएगी। यहां सरकारी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों से कोई भी ग्राहक अपने पहचान पत्र को दिखाकर छोटा रसोई गैस सिलेंडर खरीद सकता है। इस सुविधा को मजदूूरों, छात्रों, आईटी और बीपीओ कर्मचारियों को ध्यान में रखकर शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed