फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gangwar in meerut three people killed

मेरठ में गैंगवार, ऊधम गैंग के तीन बदमाश ढेर

Wed, 07 Nov 2012 11:31 PM IST
मेरठ/ब्यूरो
मेरठ/ब्यूरो Updated Wed, 07 Nov 2012 11:31 PM IST
विज्ञापन
gangwar in meerut three people killed

गाजियाबाद कचहरी में ऊधम सिंह पर जानलेवा हमले के बाद भदौड़ा गैंग ने मेरठ जिले में खूनखराबा किया। इस गैंगवार में सफेद स्कॉर्पियो सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने तीन युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


वारदात बुधवार दोपहर सरूरपुर के करनावल रजवाहे पर हुई। बताते हैं कि तीनों को दौड़ाकर सिर में गोली मारी गई। एसएसपी का कहना है कि मरने वाले तीनों युवकों का संबंध ऊधम गैंग से था। वारदात को योगेश भदौड़ा गैंग ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन


मरने वालों में एक युवक योगेश के भाई प्रमोद भदौड़ा की हत्या में भी नामजद था। बुधवार दोपहर लगभग ढाई बजे करनावल निवासी सतबीर उर्फ भूरा (26), राजू उर्फ राजेंद्र (25) और संदीप (24) बागपत कोर्ट से तारीख निपटाकर एक ही बाइक से गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनावल के पास रजवाहे पर सफेद स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका। सभी के हाथ में हथियार देख बाइक सवार युवक वहां से भागे तो बदमाशों ने तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मेडिकल अस्पताल भिजवाए। पुलिस ने मौके से 7.62 बोर के तीन खोखे बरामद किए हैं।


एसएसपी के. सत्यनारायणा ने बताया कि वारदात घटना ऊधम सिंह और योगेश भदौड़ा के बीच चल रहे गैंगवार का हिस्सा है और आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed