{"_id":"ad64f01e-d787-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"gangraped-two-young-women-from-uzbekistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में उजबेकिस्तान की दो युवतियों से गैंगरेप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली में उजबेकिस्तान की दो युवतियों से गैंगरेप
नई दिल्ली/ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाजपत नगर में उजबेकिस्तान की दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवतियों को बंधक बनाकर उनसे मारपीट भी की गई।
विज्ञापन
मामला उजबेकिस्तान की एंबेसी तक पहुंच गया है।
उजबेकिस्तान की रहने वाली दो युवतियां (दोनों की उम्र 24 से 25 वर्ष) करीब पांच माह पहले टूरिस्ट वीजा पर आई थीं और लाजपत नगर में रह रहीं थीं।
वह रविवार शाम को सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं और डॉक्टर को मारपीट व दुष्कर्म की बात बताई। पुलिस के मुताबिक दोनों युवतियों को ही हिंदी और अंग्रेजी नहीं आती है।
वो कुछ ठीक से बता नहीं पा रही हैं। इनमें से एक युवती दो माह की गर्भवती है।
इससे पहले इलाके को लेकर लाजपत नगर थाना पुलिस और कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस में दिन भर टकराव होता रहा।
दक्षिण-पूर्व जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि लाजपत नगर थाने में 323, 341, 376 डी और आईटीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश में करीब आधा दर्जन टीमें कई जगहों पर दबिश दे रही हैं।