{"_id":"60a35702-758f-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"gangrape-with-teenager-in-delhi-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2013 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में पंद्रह वर्षीय नेपाली मूल की किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जान से मारने की धमकी देकर चार युवक छह माह से उसे हवस का शिकार बना रहे थे। गर्भवती होने पर उसने परिजनों को आपबीती बताई। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप, जान से मारने की धमकी और पॉस्को के तहत मामला दर्ज करके आरोपी मोहम्मद हसिबुल (25) और मोहम्मद हसीर (26) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बिहार और पश्चिम बंगाल के रहने वाले चारों आरोपी छोटा-मोटा काम करते हैं। किशोरी भी इलाके में मजदूरी करती है। करीब सात माह पूर्व उसकी आरोपियों से पहचान हुई थी। आरोप है कि हसिबुल ने छह माह पूर्व डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद हसीर और बाकी दोनों आरोपी भी उससे दुष्कर्म करने लगे। आरोपियों ने किसी को कुछ भी बताने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
डर से किशोरी ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। इस बीच वह दो माह की गर्भवती हो गई। उसने मां को आपबीती बताई। परिवार ने रविवार को जामिया नगर थाने में शिकायत की। मेडिकल में पुष्टि होने के बाद हसिबुल और हसीर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अन्य दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर, पुलिस ने किशोरी को लाजपत नगर स्थित चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया। यहां बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन