फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Gangrape with teenager, BJP leader son arrested

किशोरी से गैंगरेप, बीजेपी नेता का बेटा गिरफ्तार

Fri, 22 Aug 2014 07:51 PM IST
एजेंसी/बरवाह (एमपी)
एजेंसी/बरवाह (एमपी) Updated Fri, 22 Aug 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with teenager, BJP leader son arrested
मध्य प्रदेश में भाजपा नेता के पुत्र समेत छह लोगों द्वारा एक 18 वर्षीय किशोरी से कथित तौर पर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


घटना खरगोन जिले के भगवानपुरा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले पीपलझोपा जंगल इलाके की है। वारदात को बृहस्पतिवार को अंजाम दिया गया।

भीखनगांव के पुलिस उप क्षेत्राधिकारी (एसडीओपी) करन सिंह रावत ने शुक्रवार को बताया कि सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार लोगों में भाजपा के पूर्व स्थानीय विधायक दलसिंह सोलंकी के बेटे ननगुडा उर्फ संतोष के अलावा एक्का, नानू, थवरिया, बिला और कलरिया नाम अन्य युवक शामिल हैं। सभी आरोपी पीपलझोपा गांव के रहने वाले हैं।


बाड्या गांव की रहने वाली पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि एक्का उसे शादी के नाम पर बहला फुसला कर जंगल में ले गया और बाद में पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर उससे बलात्कार किया।
विज्ञापन


आरोपियों ने इस बात का खुलासा करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed