फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gangrape with a student in delhi, two arrested

दिल्ली फिर शर्मसार, डीपीएस की छात्रा से गैंगरेप

Wed, 02 Jan 2013 09:54 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 02 Jan 2013 09:54 AM IST
विज्ञापन
gangrape with a student in delhi, two arrested

राजधानी दिल्ली में गैंगरेप की वारदातों पर लगाम नहीं लग पा रही है। वसंत विहार में हुई गैंगरेप की वारदात की आग अभी धधक ही रही थी कि सफदरजंग एन्कलेव थाना क्षेत्र में डीपीएस की 12वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


दक्षिण जिले के सफदरजंग एन्कलेव थाना क्षेत्र में हुई वारदात में छात्रा ने दो युवकों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों के नाम नवीन सिंह व विजय सिंह है। गैंगरेप की वारदात अर्जुन नगर में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दक्षिण जिले में ही रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा के परिजनों ने सोमवार को सफदरजंग एन्कलेव थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी आरोपी नवीन गुड़गांव में आइबीएम में एचआर है, जबकि दूसरा आरोपी विजय एक आइटी कंपनी में काम करता है।

17 साल की पीड़ित छात्रा सफदरजंग इंक्लेव में परिवार के साथ रहती है। लगभग एक साल पहले फेसबुक के जरिए छात्रा का नवीन से परिचय हुआ था।  

फेसबुक पर ही दोनों एक दूसरे से अक्सर चैट करते। बाद में नवीन ने छात्रा से कई बार मुलाकात भी की। 31 दिसंबर की दोपहर भी उसने छात्रा को मुलाकात के लिए सफदरजंग मार्केट बुलाया।

वहां से वह छात्रा को कार में लेकर अर्जुन नगर में एक फ्लैट में आ गया। फ्लैट में पहले से उसका चचेरा भाई विजय सिंह मौजूद था।

वहां दोनों ने छात्रा को नशीला पदार्थ मिला शीतल पेय पीने के लिए दिया गया। शीतल पेय पीते ही कुछ देर बाद वह अचेत हो गई। इसके बाद दोनों ने छात्रा का रेप किया।


होश आने पर जब छात्रा ने विरोध किया तब दोनों उसे छोड़ कर भाग गए। इसके बाद छात्रा ने सफदरजंग इंक्लेव थाना पहुंच कर शिकायत कर दी। पुलिस ने छात्रा की सफदरजंग अस्पताल में मेडिकल जांच कराई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed