फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Gangrape with a law student at NLSIU

NLSIU में कानून की छात्रा से गैंगरेप

Tue, 16 Oct 2012 01:16 AM IST
बंगलूरू/एजेंसी
बंगलूरू/एजेंसी Updated Tue, 16 Oct 2012 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gangrape with a law student at NLSIU

नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी की 21 वर्षीय छात्रा के साथ बंगलूरू यूनिवर्सिटी के ज्ञान भारती कैंपस में कथित रूप से आठ लोगों ने गैंगरेप किया। छात्रा नेपाल की रहने वाली है। द्वितीय वर्ष की छात्रा यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रह रही थी।

विज्ञापन


घटना शनिवार रात को उस समय घटी जब पीड़िता यहीं की एक आईटी फर्म में काम करने वाले अपने ब्यॉयफ्रेंड के साथ घूमने निकली थी। दोनों ने संयुक्त शिकायत में कहा है कि गैंग ने उनकी कार को जबरन रोक लिया और दोनों को घने जंगल की ओर ले गए। गैंग ने आईपैड, मोबाइल फोन औ अन्य कीमती सामान छीन लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने पीड़िता के दोस्त से पैसे मांगे। पर्स कार में ही छूट आने की बात पर आरोपियों ने उसे अपने एक सदस्य के साथ पर्स लेने भेज दिया। इसके बाद गैंग के अन्य सदस्यों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। कार के पास मौजूद बीट कांस्टेबल से पीड़िता के दोस्त ने मदद मांगी और घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ही आरोपी पीड़िता को लेकर वहां से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 1 बजे पीड़िता ने अपने दोस्त को फोन कर बताया कि आरोपी बलात्कार के बाद उसे हॉस्टल के पास फेंक गए हैं। पीड़िता की मेडिकल जांच हो चुकी है। पुलिस जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पीड़िता की हालत स्थिर बनी हुई है। बंगलूरू यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर एन प्रभुदेव ने घटना की निंदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed