{"_id":"68c8b3e4-5237-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gangrape-victim-s-body-flown-to-india-cremated","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच गैंगरेप पीड़िता का अंतिम संस्कार ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच गैंगरेप पीड़िता का अंतिम संस्कार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 30 Dec 2012 02:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सप्ताह पहले चलती बस मे गैंग रेप और दरिंदगी की शिकार पीड़िता का रविवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच राजधानी दिल्ली में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पीड़िता को एयर इंडिया के एक विशेष विमान से सिंगापुर से दिल्ली लाया गया। उसका अंतिम संस्कार द्वारका के श्मशान भूमि में किया गया।
विज्ञापन
पीड़िता का शव तड़के इंदिरा गांधी अंततराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। वहां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूद थीं। उन्होंने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें अपनी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
शव को हवाई अड्डे से महावीर एंक्लेव ले जाया गया, जहां वह रहती थी। उसके बाद उसका शव द्वारका के श्मशान भूमि ले जाया गया जहां कड़ी सुरक्षा के बीच सवेरे उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह, पश्चिम दिल्ली के सांसद महाबल मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता भी मौजूद थे।
इससे पहले सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल ने शनिवार तड़के युवती के निधन की जानकारी दी। अस्पताल के सीईओ डॉ. केल्विन लो ने कहा कि बहादुर युवती ने रात 2:15 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) अंतिम सांस ली। उसके कई अहम अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उसके परिवार के लोग अंतिम समय में उसके पास थे।