{"_id":"4596a254-6a84-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"gangrape-to-minor-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप, आरोपी फरार ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप, आरोपी फरार
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2013 07:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया नगर इलाके में किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। काम दिलाने के बहाने पड़ोसी महिला उसे बटला हाउस के एक फ्लैट में ले गई। वहां नशीली चाय पिलाकर तीन युवकों ने तीन दिनों तक उसका बलात्कार किया। सोमवार शाम किसी तरह वह बदमाशों के चंगुल से भाग निकली। बाद में वह परिजनों के साथ जामिया नगर थाने पहुंची और आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ शाहीन बाग इलाके में रहती है। मीना छोटा-मोटा काम करती है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शनिवार को पड़ोसी सिमरन उसे काम दिलाने के लिए बटला हाउस के एक फ्लैट में ले गई थी।
विज्ञापन
यहां उसे चाय पिलाई गई जिसके बाद वह बेसुध हो गई। इसके बाद तीन युवकों ने उसे हवस का शिकार बनाया। तीन दिनों तक उससे गैंगरेप किया गया। सोमवार शाम को जख्मी हालत में वह किसी तरह फ्लैट से भागकर घर पहुंची। उसने मां को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
मां पीड़िता को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने मेडिकल कराया। दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सिमरन और तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल, मीना गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है।