{"_id":"d476662c-66aa-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"gangrape-of-girl-on-gun-point-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली फिर शर्मसार, रोहिणी में गैंगरेप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली फिर शर्मसार, रोहिणी में गैंगरेप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 25 Jan 2013 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक लड़की को पिस्टल दिखाकर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता के एक युवक से प्रेम संबंध थे। युवक ने गुरूवार शाम को लड़की को यह कहकर एक मकान में बुलाया कि वह उससे वहां शादी करेगा। यहां पहले से ही युवक के चार दोस्त मौजूद थे। आरोप है कि युवक और उसके दोस्तों ने पिस्टल की नोंक पर लड़की के साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने घटना की शिकायत रोहिणी के केएन काटजू पुलिस थाने में दर्ज कराई है। इस मामले में 4 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक एक युवक लड़की का पड़ोसी है। पुलिस ने इनमें से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन