फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gangrape justice by panchayat

यूपी: पंचायत ने 4 जूते मरवाकर छोड़ दिया गैंगरेप का आरोपी

Wed, 30 Dec 2015 01:24 PM IST
Updated Wed, 30 Dec 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
gangrape justice by panchayat

उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर में सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में भरी पंचायत में आरोपी को पीड़ित महिला से चार जूते मरवाकर गैंगरेप का फैसला करा दिया गया।

विज्ञापन


दरअसल पंचायत ने गैंगरेप के दोनों आरोपियों पर पांच लाख रुपये का अर्थदंड लगाया था। एक आरोपी सवा लाख रुपये अर्थदंड देकर सजा से बच गया तो दूसरे को रकम अदा न कर पाने की वजह से सरेआम जूते मारे गए। पंचायत के इस तुगलकी फरमान के बाद दोनों पक्षों में फैसला हो गया।
विज्ञापन


गैंगरेप का मामला छह दिन पुराना है और सिंभावली थाने में एफआईआर भी दर्ज है, लेकिन पुलिस पंचायत होने की जानकारी से इंकार कर रही है।

सिंभावली क्षेत्र के एक गांव की महिला छह दिन पहले मेडिकल स्टोर से दवा लेने गई थी। शुगर मिल गेट के सामने पड़ोस के दो युवकों ने लिफ्ट देकर महिला को बाइक पर बैठा लिया और घर छोड़ने को कहा। वे दोनों महिला को जंगल में ले गए और चाकू के बल पर उससे गैंगरेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कान पकड़कर की तौबा

gangrape justice by panchayat

आरोपियों ने महिलाओं को पुलिस से शिकायत करने पर उसके बच्चों को मारने की धमकी दी। घर पहुंचकर महिला ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इस पर पति उसे सिंभावली थाने में ले गया और 25 दिसंबर को दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप की एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी थी। उधर, आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए ग्रामीणों के साथ मिलकर मंगलवार को पंचायत बुला ली। पीड़ित महिला के पति ने पंचों के सामने पांच लाख का हर्जाना देने की शर्त रख दी।

जिस पर एक आरोपी आर्थिक तंगी का हवाला देने लगा तो पंचायत के फरमान पर महिला ने उसे चार जूते मारे। दूसरे आरोपी ने पंचायत के सामने सवा लाख रुपये दे दिए और अपनी हरकत पर कान पकड़कर तौबा की। इसके बाद पंचों ने उसे माफ कर दिया। गांव में पंचायत होने की जानकारी से पुलिस इंकार कर रही है।

गैंगरेप का गंभीर मामला है। पंचायत में हुए निपटारे को सही माना जा सकता है। आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. ओपी सिंह, एएसपी, हापुड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed