{"_id":"25891c9d4071f65cdef737aa0c6e9b09","slug":"gangrape-in-west-bangal-with-nun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों ने 74 वर्षीय नन से किया गैंगरेप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
डकैतों ने 74 वर्षीय नन से किया गैंगरेप
रानाघाट/कोलकाता
Updated Sat, 14 Mar 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में नदिया जिले के गंगनापुर में शनिवार तड़के डकैतों ने एक बुजुर्ग नन से गैंगेरप के बाद लूटपाट को अंजाम दिया। दरिंदगी की इस घटना के विरोध में छात्रों और अभिभावकों ने जगह-जगह सड़क और रेलवे ट्रैक जाम कर दिया।
विज्ञापन
राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना की जांच सीआईडी से कराने के आदेश दिए हैं। शिकायत के मुताबिक रानाघाट स्थित स्थानीय कानवेंट स्कूल में रात साढ़े 12 बजे डकैतों ने धावा बोल दिया। उनमें से करीब चार डकैतों ने नन को दबोच लिया और उसका मुंह दबाकर सामूहिक दरिंदगी की अंजाम दिया।
विज्ञापन
डकैत आलमारी में पड़े 12 लाख रुपये भी उठा ले गए। स्कूल हॉस्टल के प्रशासन ने नन को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मामले की शिकायत पुलिस में की। इसके बाद ही लोगों को घटना के बारे में पता चला। जिलाधिकारी पीबी सलिम ने घटना स्थल का दौरा करने के बाद बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन