फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gangrape in moving car

दिल्ली फिर शर्मसार, चलती कार में युवती से गैंगरेप

Thu, 07 Mar 2013 09:11 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 07 Mar 2013 09:11 AM IST
विज्ञापन
gangrape in moving car

महिला दिवस से ठीक एक दिन पहले सात तारीख को रेप की सात खबरों से रू-ब-रू होना अपने आप में किसी सजा से कम नहीं। इनके बारे में जानने के बाद इस बात पर यकीन करना संभव नहीं कि दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


वेलकम में मंगलवार रात 25 वर्षीय महिला को कार में अगवा करके गैंगरेप किया गया। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बिहार निवासी महिला पति से विवाद के बाद चार माह से भजनपुरा में किराए के मकान में रहती है।
विज्ञापन


उसने गामड़ी गांव निवासी यशदेव को नौकरी दिलाने के लिए कह रखा था। मंगलवार शाम को फोन करके यशदेव ने उसे न्यू जाफराबाद पार्क के पास बुलाया। करीब 7 बजे वह वहां पहुंची। पार्क में बैठकर यशदेव ने उससे बातचीत की। इसी दौरान आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्कर आने पर यशदेव उसे पास में खड़ी काले शीशे लगी सफेद रंग की कार में ले गया। वहां विधुर मलिक, देवेंद्र और एक अन्य युवक बैठा था। बेहोशी की हालत में सभी ने चलती कार में उससे रेप किया। इसके बाद उसे किसी जगह कमरे पर भी ले गए। यहां भी दुष्कर्म किया गया।

रात करीब दो बजे बदमाशों ने उसे न्यू जाफराबाद में एक कूड़ेदान के पास फेंक दिया। बालकनी से देखकर एक महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़िता के शरीर पर खरोंचों के निशान भी मिले हैं। गैंगरेप का मामला दर्ज करके पुलिस ने यशदेव को गिरफ्तार कर लिया है।

मारपीट करके क्लब डांसर से गैंगरेप
मालवीय नगर निवासी 20 वर्षीय प्रिया कांप्लेक्स स्थित एक क्लब में डांसर है। युवती का आरोप है कि रात करीब साढ़े बारह बजे वह क्लब से बाहर निकली तो दो आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और कुसुमपुर पहाड़ी में स्थित एक कमरे में ले गए।

यहां तीसरा आरोपी मौजूद था। युवती ने जब विरोध किया तो पहले उसकी पिटाई की गई और फिर कपड़े फाड़ दिए गए। इसके बाद तीनों आरोपियों ने दो-दो बार उससे दुष्कर्म किया।

वारदात के बाद आरोपियों ने युवती को वसंत विहार इलाके में गुरुद्वारे के पास फेंक दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत 100 नंबर पर पुलिस को दी। मेडिकल जांच दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

आनंद विहार: मासूम को अगवा किया
आनंद विहार इलाके में बुधवार को 8 साल की मासूम को अगवा करके अज्ञात शख्स ने हवस का शिकार बनाया। बच्ची के माता-पिता छोटा-मोटा काम करते हैं।

बुधवार सुबह दोनों काम पर चले गए थे। बच्ची दो छोटे बहन-भाई के साथ बाहर खेल रही थी। इस बीच बदमाश उसे अगवा करके ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बच्ची को घर के पास फेंककर फरार हो गया।

गोकुलपुरी: चाकू की नोक पर गलत हरकत

गोकुलपुरी इलाके में 16 वर्षीय किशोर ने 14 साल की किशोरी से चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। रविवार शाम को अचानक किशोरी गायब हो गई।

परिजनों ने गोकुलपुरी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार सुबह किशोरी घर पहुंच गई। उसने परिजनों को बताया कि पड़ोसी किशोर उसे वजीराबाद यमुना पुल ले गया, जहां उससे रेप किया गया।

न्यू अशोक नगर: दो चचेरी बहनों को शिकार बनाया

घटना अक्तूबर 2012 की है। 12 साल की किशोरी ने पिछले सप्ताह पिता को बताया कि ताऊ के बेटे ने उससे और छोटी बहन के साथ गलत काम किया था।

परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने दोनों बच्चियों का मेडिकल कराने के बाद बुधवार को आरोपी किशोर को दबोच लिया।

रणहौला: धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म

रणहौला इलाके में किशोर ने 9वीं कक्षा की छात्रा को शिकार बनाया। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है। 27 फरवरी को वह छात्रा को घुमाने के बहाने गोल मार्केट इलाके में ले गया था।


यहां से वह पीड़िता को एक कमरे पर ले गया जहां डरा-धमकाकर उससे रेप किया गया। मेडिकल में पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को दबोच लिया है।

अमर कॉलोनी: शादी का झांसा दिया
अमर कॉलोनी थाना इलाके में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी को शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया था।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज करके किशोरी को ढूंढ लिया। किशोरी का आरोप है कि शशि ने झांसी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed